छत्तीसगढ़

सूरजपुर : गोधन न्याय योजना ग्रामीणों के लिए बन रही है आर्थिक विकास की सेतु

पशुधन की सेवा कर, प्राप्त राशि से ही बनाया पशु शेड

सूरजपुर/28 जुलाई 2023

शासन की महत्वाकांक्षी योजना एनजीजीबी, ग्रामीण जनों के लिए आर्थिक विकास का सेतु साबित हो रहा है। ग्राम मदनपुर की निवासी रूपाली हलदार वर्तमान तक गोबर का विक्रय कर 29 हजार 652 रुपए प्राप्त कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि हम मजदूरी करते है इसलिए हमेशा उनके मन में अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का विचार रहता था। तभी शासन की गोधन न्याय योजना ने उन्हें एक अवसर दिया। आज योजना अंतर्गत वो गौठान में प्रतिदिन 70 से 80 किलो गोबर बेच रही हैं। इससे उनकी आर्थिक स्तर में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने बताया क्योंकि पशुधन से ही उनके जीवन में यह बदलाव आया है इसलिए उन्होंने गोधन से प्राप्त राशि, पशु शेड निर्माण में खर्च की ताकि शासन की इस महती योजना से उनकी आवक बनी रहे और उनका परिवार तरक्की करते रहे। आज उनकी गायें छांव में रहती हैं, स्वस्थ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वो भविष्य में पशुधन की संख्या में वृद्धि करना चाहती हैं, डेयरी फार्म खोलना चाहती हैं। अब उन्हें गांव में ही सुनहरा भविष्य दिखाई दे रहा है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : जनविरोधी नीतियों पर कांग्रेस का प्रदर्शन बिजली बिल व पेपर लीक का मुद्दा उठाया …

राजनांदगांव : जनविरोधी नीतियों पर कांग्रेस का प्रदर्शन बिजली बिल व पेपर लीक का मुद्दा उठाया …

डोंगरगढ़ l जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों ने धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन कर राज्य व केंद्र सरकार…

57 seconds ago
राजनांदगांव : 12 जुलाई को रायपुर में होगी महासंघ की निर्णायक बैठक …

राजनांदगांव : 12 जुलाई को रायपुर में होगी महासंघ की निर्णायक बैठक …

डोंगरगढ़/कलकसा l छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ (वीबी-जी राम जी) ने प्रदेशव्यापी हड़ताल को सरकार के…

3 minutes ago
राजनांदगांव : मंडली टीकाकार ने अपनी 75वीं वर्षगांठ पर रोपे पौधे …

राजनांदगांव : मंडली टीकाकार ने अपनी 75वीं वर्षगांठ पर रोपे पौधे …

डोंगरगढ़ | आयुर्वेद ग्राम बेलगांव में शर्मा परिवार के द्वारा अब तक दर्जनों बरगद व…

6 minutes ago
राजनांदगांव : श्रमदान: ग्रामीणों ने तालाब-नालों के किनारे लगाए 500 पौधे, संरक्षण का संकल्प लिया …

राजनांदगांव : श्रमदान: ग्रामीणों ने तालाब-नालों के किनारे लगाए 500 पौधे, संरक्षण का संकल्प लिया …

छुईखदान l ग्राम पंचायत देवरचा के आश्रित ग्राम झिरिया में एक पेड़ मां के नाम…

8 minutes ago
राजनांदगांव : नेहरू कॉलेज में लगाया रोजगार मेला 7 कंपनियों ने किया युवाओं का चयन …

राजनांदगांव : नेहरू कॉलेज में लगाया रोजगार मेला 7 कंपनियों ने किया युवाओं का चयन …

डोंगरगढ़ l शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ पुराना भवन चिचोला रोड पर जिला रोजगार व…

17 minutes ago
मोहला : पुतरगोंदी कला स्कूल में बाल कैबिनेट व शाला प्रबंधन समिति का किया गठन …

मोहला : पुतरगोंदी कला स्कूल में बाल कैबिनेट व शाला प्रबंधन समिति का किया गठन …

मोहला l वनांचल के शासकीय प्राथमिक शाला पुतरगोंदी कला संकुल मोतीपुर विकास खण्ड मोहला में…

19 minutes ago