CG : वन्य प्राणी का मांस पकाने का मामला उजागर, 4 आरोपी गिरफ्तार …

रायगढ़। वनमण्डल अंतर्गत वन परिक्षेत्र रायगढ़ में 16 अप्रैल को ग्राम देलारी में वन्यप्राणी का मांस पकाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर उप वनमण्डलाधिकारी रायगढ़ द्वारा जारी पत्र के आधार पर संबंधित मकानों की विधिवत तलाशी ली गई।

वन मंडलाधिकारी रायगढ़ वनमंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार तलाशी के दौरान अलग-अलग आरोपियों के घरों से पकाया हुआ वन्यप्राणी मांस बरामद किया गया। इसमें आत्माराम पिता धनीराम के घर से 0.400 किग्रा, हरिशंकर वल्द लक्ष्मीनारायण साव के घर से 1.400 किग्रा तथा तरूण वल्द त्रिनाथों के घर से 0.500 कि.ग्रा. पका हुआ मांस जब्त किया गया।

वहीं चौथे आरोपी मोतीराम वल्द बुद्धराम राठिया के घर से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 1 कि.ग्रा.मांस को पहले ही पकाकर खा लिया गया था, जिसकी पुष्टि उनके बयान से हुई। इस पूरे मामले में वन विभाग द्वारा पीओआर प्रकरण क्रमांक 7541/08 दिनांक 16 अप्रैल 2026 दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। वन विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है, ताकि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

kgnews

Recent Posts

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्रीशर्मा ने लगाई जनचौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्रीशर्मा ने लगाई जनचौपाल

रायपुर कभी नक्सल संगठन का मजबूत गढ़ और बस्तर में नक्सलियों की मांद कहे जाने…

27 minutes ago
65वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में समरदीप सिंह ने जीता रजत पदक

65वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में समरदीप सिंह ने जीता रजत पदक

भोपाल मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के प्रतिभावान खिलाड़ी समरदीप सिंह ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर…

32 minutes ago
अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर हुए विशेष सत्र

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर हुए विशेष सत्र

भोपाल अंतराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर समृद्ध एमएसएमई विकसित मध्यप्रदेश थीम पर रवींद्र भवन में शनिवार…

47 minutes ago
मेड़ पर लगाए थे कुछ पौधे… आज हर साल 2.5 लाख की कमाई

मेड़ पर लगाए थे कुछ पौधे… आज हर साल 2.5 लाख की कमाई

रायपुर  कभी खेत की मेड़ पर शौक से लगाए गए कुछ अनानास के पौधों ने…

52 minutes ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में नव आरक्षकों को नशामुक्त समाज निर्माण का दिया गया संदेश

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में नव आरक्षकों को नशामुक्त समाज निर्माण का दिया गया संदेश

भोपाल  "नशे से दूरी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।" इसी संदेश के साथ विश्व मादक…

57 minutes ago
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 9.32 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन; जल्द बनेगा सामुदायिक भवन

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 9.32 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन; जल्द बनेगा सामुदायिक भवन

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

1 hour ago