CG : देवेंद्र यादव ने किया शराब दुकान का विरोध, मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र…CG : देवेंद्र यादव ने किया शराब दुकान का विरोध, मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र…

भिलाई । टाउनशिप के सेक्टर-6 ए मार्केट में प्रस्तावित प्रीमियम शराब दुकान को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों के बाद अब भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव ने भी इस फैसले का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर दुकान का स्थान बदलने की मांग की है।

विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि जिस जगह पर शराब दुकान खोलने की योजना है, वह पूरी तरह से रिहायशी और संवेदनशील क्षेत्र है। आसपास स्कूल-कॉलेज, चिकित्सकीय क्लिनिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में यहां शराब दुकान खोलना सामाजिक और नैतिक दृष्टि से उचित नहीं है।

उन्होंने आशंका जताई कि इस फैसले से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। विधायक ने इसे जनभावनाओं के खिलाफ बताते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस शराब दुकान को रिहायशी क्षेत्र से हटाकर किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि टाउनशिप की शांति और गरिमा बनी रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *