CG : कलेक्टर अजीत वसंत ने उदयपुर विकासखण्ड का किया दौरा

देवटिकरा में समूह जलप्रदाय योजना का अवलोकन कर निर्माण कार्य में तेजी लाने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, कहा अगले ग्रीष्म ऋतु तक हर घर में जल पहुंच जाए

रामगढ़ स्थित राम जानकी मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, आमजनों की सुविधा हेतु मंदिर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने दिए निर्देश

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय अग्रवाल के साथ उदयपुर विकासखण्ड में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन सहित विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे।  

देवटिकरा में समूह जलप्रदाय योजना का किया अवलोकन-
इस दौरान उन्होंने विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम देवटिकरा में समूह जलप्रदाय योजना अंतर्गत निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। समूह जल प्रदाय योजना के तहत 33 गांवों को जल आपूर्ति होगी, उन्होंने माह अक्टूबर तक कार्य को गुणवत्तायुक्त पूर्ण कर अगले ग्रीष्म ऋतु तक हर घर में पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल आपूर्ति कार्य में किसी भी प्रकार के लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत आमजनों को ग्रीष्म ऋतु में भी पर्याप्त शुद्ध जलापूर्ति होगी।

कलेक्टर वसंत ने देवगढ़ में एनीकट कम बैराज निर्माण कार्य का अवलोकन किया एवं गुणवत्तायुक्त कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, जिससे लोगों को कृषि कार्यों के साथ-साथ शुद्ध पेयजल प्राप्त हो सके। उन्होंने डब्ल्यूटीपी, इंटेकवेल, एमबीआर साइट का अवलोकन किया। इस दौरान बताया गया कि एनीकट की 135 मीटर लंबाई, 5.50 मीटर ऊंचाई होगी एवं इसकी 985 एमसीएम जल भराव क्षमता होगी।

रामगढ़ स्थित राम जानकी मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा-
दौरे के दौरान कलेक्टर वसंत ने रामगढ़ स्थित राम जानकी मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सुविधाओं के विकास हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में दरवाजा, बैठक स्थल, परिसर हेतु शेड निर्माण, हाई मास लाइट, आमजनों हेतु व्यवस्थाओं सहित अन्य निर्माण हेतु कार्ययोजना बनाने अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने यहां आमजनों एवं मंदिर के पुजारियों से चर्चा कर उनकी मांगों के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने रामगढ़ स्थित सीताबेंगरा एवं जोगीमारा गुफा का भी अवलोकन कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीएम उदयपुर रामराज सिंह, जनपद पंचायत सीईओ वेदप्रकाश गुप्ता सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, गोवा और उत्तराखंड मॉडल का होगा अध्ययन

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, गोवा और उत्तराखंड मॉडल का होगा अध्ययन

 रायपुर  राज्य सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए प्रक्रिया…

20 minutes ago
‘तुम्हारे जैसे 1000 पति रख सकती हूं’, पत्नी की टिप्पणी को कोर्ट ने माना उकसाने वाला; पति की सजा में दी राहत

‘तुम्हारे जैसे 1000 पति रख सकती हूं’, पत्नी की टिप्पणी को कोर्ट ने माना उकसाने वाला; पति की सजा में दी राहत

छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पत्नी की हत्या मामले में पति की सजा कम…

40 minutes ago
MP के 14 जिलों को बड़ी सौगात, केन-मंदाकिनी लिंक प्रोजेक्ट से 6 लाख हेक्टेयर सिंचाई रकबा बढ़ेगा

MP के 14 जिलों को बड़ी सौगात, केन-मंदाकिनी लिंक प्रोजेक्ट से 6 लाख हेक्टेयर सिंचाई रकबा बढ़ेगा

भोपाल  मध्य प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया…

46 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा…

46 minutes ago
Modi Cabinet Reshuffle: नए चेहरों को मिल सकता है मौका, MP से वीडी शर्मा का नाम चर्चा में

Modi Cabinet Reshuffle: नए चेहरों को मिल सकता है मौका, MP से वीडी शर्मा का नाम चर्चा में

भोपाल  मोदी कैबिनेट के विस्तार की अटकलें हैं। संभावना है कि जून के अंत तक…

47 minutes ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां शुरू, लेकिन GRP में सैकड़ों पद खाली; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां शुरू, लेकिन GRP में सैकड़ों पद खाली; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल

उज्जैन   वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू…

47 minutes ago