CG : तार चोरी के आरोप में किया बेइज्जत, युवक को गंजा कर गली में घुमाया …CG : तार चोरी के आरोप में किया बेइज्जत, युवक को गंजा कर गली में घुमाया …

सूरजपुर। जिले में एक भयावह तालीबानी सजा का मामला सामने आया है। जहां एक युवक को महज चोरी के आरोप में सिर का अर्ध मुंडन कर गले में जुते- चप्पल की माला पहनाकर मारपीट करते हुए पुरे गांव में घुमाया गया। इतना ही नहीं युवक की पत्नी को भी साथ में बेइज्जत करते हुए गांव में घुमाया गया। दरअसल रामानुजनगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी मोहम्मद रहमान ताज के ऊपर पस्ता गांव के ग्रामीणों ने सोलर पैनल सिस्टम के तार चोरी का आरोपी लगाया। जिसके बाद पस्ता गांव के सरपंच पति व ग्रामीणों ने रहमान ताज को अपने गांव मामले में समझौते के लिए बुलाया। जहां युवक रहमान ताज अपनी पत्नी के साथ पहुंचा। इसके बाद सरपंच पति व ग्रामीणों के द्वारा युवक का आधा सिर मुंडवा दिया गया और उसके गले में जुते चप्पल की माला पहनाकर मारपीट करते हुए पुरे गांव में घुमाया गया।

इतने से भी जब दिल नहीं भरा तो उन्होंने उसकी पत्नी को भी साथ- साथ बेइज्जत करते हुए पुरे गांव में घुमाया। इस मामले की शिकायत लेकर पीड़ित के साथ परिजन थाने पहुंचे और झुठा मामला बता तालीबानी सजा दिए जाने की बात कही। वहीं पुलिस ने कहा कि युवक चोरी करने की नियत से गांव में गया हुआ था जिसे ग्रामीणों ने देखा जहां ग्रामीणों को देख युवक भाग गया. युवक को दुसरे दिन युवक परिजनों के साथ पस्ता गांव पहुंचा। जहां ग्रामीणों ने नाराज होकर युवक का सिर मुंडवा व चप्पल जुते की माला पहनाकर गांव में घुमाया ह। इस मामले में विवेचना कि जा रही है और कठोर कार्यवाही कि जाएगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *