CG : तहसीलदार के ड्राइवर की लाश मिली …
कोरबा। बालको क्षेत्र के लालघाट में बुधवार शाम एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उत्तरा कुमार कश्यप के रूप में हुई है, जो जिले के एक तहसीलदार का चालक था और पिछले 24 घंटे से लापता थे। सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार, परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों ने बताया कि उत्तरा कुमार कश्यप मंगलवार सुबह रोज की तरह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई, जो अंततः शव मिलने पर समाप्त हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक को नशे की लत थी। पुलिस को आशंका है कि अधिक नशे के कारण उसकी मौत हुई हो सकती है, हालांकि अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं नदी में गिरने से तो मौत नहीं हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। मृतक के घर से निकलने के बाद उसकी गतिविधियों और संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है।
सफलता की कहानी उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली कमार कृषक की तकदीर खीरे की…
सेवा सहकारी समिति मुनुंद में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्धता कालाबाजारी रोकने प्रशासन सतर्क…
सामाजिक अंकेक्षण के दौरान प्राप्त आपत्तियों का कंडिकावार शीघ्र निराकरण सनिश्चित करें-मुख्य सचिव मुख्य सचिव…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी राहत खरीफ 2026 में पूर्व वर्ष…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता अहिल्याबाई : राष्ट्र पुनरुत्थान की संकल्पना पुस्तक का किया विमोचन…
कोरिया. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित नौगई ट्रिपल मर्डर मामले को लेकर जूदेव परिवार…