CG : तीजनबाई स्वस्थ हैं, फर्जी निकली मौत की खबर …
रायपुर। पद्मविभूषण से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका तीजनबाई के निधन की अफवाह रविवार को इंटरनेट मीडिया पर तेजी से फैल गई। देखते ही देखते यह भ्रामक खबर विभिन्न प्लेटफॉर्म्स और ग्रुप्स में वायरल हो गई, जिससे उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों में शोक और चिंता का माहौल बन गया। शाम होते-होते सोशल मीडिया के कई समूहों में तीजनबाई की तस्वीरों के साथ ‘श्रद्धांजलि’ संदेश साझा किए जाने लगे। बड़ी संख्या में लोगों ने बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के इन पोस्ट्स को आगे बढ़ाया। इस वजह से उनके गृहग्राम सहित देश-विदेश में मौजूद प्रशंसकों के बीच असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग लगातार एक-दूसरे से संपर्क कर खबर की सच्चाई जानने का प्रयास करते रहे। स्थिति स्पष्ट करने के लिए तीजनबाई के परिजनों और सहयोगियों ने सामने आकर इन खबरों को पूरी तरह झूठा बताया। उन्होंने कहा कि तीजनबाई स्वस्थ हैं और अपने निवास पर सुरक्षित हैं। उनकी नातिन ने भी सोशल मीडिया स्टेटस के माध्यम से इस खबर को अफवाह बताया। परिजनों ने लोगों से अपील की कि बिना सत्यापन के ऐसी भ्रामक जानकारी साझा न करें, जिससे अनावश्यक भ्रम और चिंता फैलती है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…