भोपाल
एम.पी. ट्रांसको (म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने देवास जिले के 132 के.व्ही. सबस्टेशन सोनकच्छ में एक 50 एम.व्ही.ए. क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत किया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि सोनकच्छ क्षेत्र में कृषि व घरेलू उपभोक्ताओं की विद्युत की बढ़ती मांग के मद्देनजर एमपी ट्रांसको ने सब स्टेशन की क्षमता वृद्धि करते हुए 50 एम व्ही ए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर को स्थापित कर ऊर्जीकृत किया है । इस ट्रांसफार्मर के स्थापित हो जाने से सोनकच्छ सबस्टेशन की क्षमता बढ़कर 110 एम.व्ही.ए. हो गई है।
लगभग 6.4 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से स्थापित इस ट्रांसफार्मर को इंदौर स्काडा सेंटर से रिमोट टेक्नालॉजी के माध्यम से ऊर्जीकृत करने में सफलता हासिल हुई है।
इस क्षमता वृद्धि से देवास जिले की पारेषण क्षमता सुदृढ़ हुई है। इससे देवास जिले में सोनकच्छ (शहर), गन्धर्वपुरी, एनाबाद, चौबारा, फावड़ा सहित 172 गांवों से जुड़े विद्युत उपभोक्ताओं को फायदा पहुँचेगा। अब उन्हें उचित वोल्टेज पर गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध रहेगी।
देवास में पहली बार रिमोट से हुआ ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत
एम.पी. ट्रांसको के कार्यपालन अभियंता योगेन्द्र सिंह चहार ने बताया कि इंदौर से एच.एम.आई (हयूमन मशीन इंटरफेस) तकनीक का उपयोग करते हुये कम्प्यूटर का माउस क्लिक कर 60 किलोमीटर दूर सोनकच्छ में इस ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया गया। देवास जिले में इस तकनीक का उपयोग पहली बार किया गया है। इस तकनीक में मानव और कम्प्यूटर मशीनों के तालमेल से सबस्टेशनों के उपकरणों को नियंत्रित और संचालित किया जाता है।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के…
नगरीय प्रशासन विभाग ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए निकायों को जारी किया…
रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी निकायों में बल्क वेस्ट जनरेटर्स का पंजीयन…
रायपुर. प्रदेश में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति पर कांग्रेस के आरोप पर उप…
अबूझमाड़। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास की एक नई किरण दिखाई…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन…