राजनांदगांव : 36 साल की सेवा के बाद मेघनाथ को दी विदाई …

राजनांदगांव : 36 साल की सेवा के बाद मेघनाथ को दी विदाई …

राजनांदगांव | जिला स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुरगी में पदस्थ नॉन मेडिकल असिस्टेंट मेघनाथ भूआर्य को 36 वर्ष 6 माह की दीर्घ सेवा पूर्ण करने पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों और ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ विदाई दी। समारोह के दौरान गाजे-बाजे के साथ मेघनाथ भूआर्य का स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने फूलों की वर्षा कर, पुष्पमाला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। वक्ताओं ने उनके लंबे सेवाकाल, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

See also  राजनांदगांव : रानीसागर तालाब किनारे बनी दीवारों का फीका पड़ा सौंदर्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *