राजनांदगांव : सख्ती : 11 दुकानों से वसूला गया जुर्माना…

राजनांदगांव | नगर निगम की टीम ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को निगम के स्वास्थ्य अमले ने शहर के व्यस्ततम जय स्तंभ चौक क्षेत्र में दबिश दी। कुल 11 दुकानों पर पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में 2 किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त की गई और दुकानदारों से 1,600 रुपए का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने विशेष रूप से गन्ना रस विक्रेताओं को प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास का उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी। आयुक्त ने व्यापारियों से स्वच्छता बनाए रखने और डस्टबिन का उपयोग करने की अपील की है। नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *