छत्तीसगढ़

CG : निषाद बंधु जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए विधायक चंद्राकर …

दुर्ग । छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज संगठन युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित दुर्ग जिला स्तरीय निषाद बंधु टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन ग्राम कोलिहापुरी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

इस वर्ष पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता में दुर्ग जिले के निषाद समाज के 13 परिक्षेत्रों से 13 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दो दिवसीय इस आयोजन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।

उन्होंने आगे कहा, “मैं सभी सामाजिक बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं कि आप अपने समाज के युवाओं को खेल के मैदान तक लाने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। हमारी सरकार भी ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं आयोजक मंडल को आश्वस्त करता हूं कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।” समाज के युवाओं में खेल को लेकर दिखा उत्साह और एकजुटता इस बात का प्रमाण है कि आने वाले समय में दुर्ग जिले से राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलकर समाज व क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

निषाद समाज जिला अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. धनश्याम निषाद, उपाध्यक्ष बीरेंद्र निषाद, बुधारू राम निषाद, खिलावन निषाद, संतोष जलतारे, पीपरछेड़ी सरपंच श्रीमती ललिता निषाद, झोला सरपंच कौशल निषाद, केवल निषाद, कोमल देव निषाद, वीरेंद्र निषाद, भोजराम निषाद, संतोषी निषाद, ईश्वर निषाद सहित समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

55 minutes ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

1 hour ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

1 hour ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

2 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

2 hours ago