CG : महिला नक्सली ने जगदलपुर में किया सरेंडर…
जगदलपुर । छत्तीसगढ़ में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है, जगदलपुर में महिला नक्सली ने सरेंडर कर दिया है। बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पण करने वाली नक्सली लक्ष्मी छत्तीसगढ़-आंध्र-तेलंगाना बॉर्डर पर सक्रिय थी। जिस पर राज्य सरकार द्वारा 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर लक्ष्मी ने लाल आतंक का रास्ता छोड़ने का निर्णय लिया।
आत्मसमर्पण के दौरान अधिकारियों ने उसे पुनर्वास सहायता राशि भी सौंपी। छत्तीसगढ़ में मुख्य पुनर्वास नीति का संबंध नक्सल हिंसा पीड़ितों और आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास से है। मार्च 2025 में लागू नई नीति के तहत, सरकार आत्मसमर्पित नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने के लिए वित्तीय सहायता, आवास, शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा प्रदान करती है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में गौंड वंश के वैभवशाली दुर्ग जगदीशपुर के…
इंदौर हर बार की तरह इस बार भी नगर निगम ने सर्वे का पूरा प्रहसन…
टीकमगढ़. मध्यप्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के तीन अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। राज्य…
कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वन विभाग ने करीब 8 से 10 लाख रुपये…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंत्री परिषद की बैठक के लिए ई-बस से जगदीशपुर…