CG : विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई का निधन, CM साय ने जताया दुःख …

CG : विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई का निधन, CM साय ने जताया दुःख …

दुर्ग। वैशाली नगर (भिलाई) के विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन का निधन हो गया है। सीएम विष्णुदेव साय ने X पोस्ट में दुःख जताते हुए कहा, वैशाली नगर (भिलाई) के विधायक रिकेश सेन जी के बड़े भाई दिनेश सेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति विधायक रिकेश सेन का पोस्ट

अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे बड़े भाई श्री दिनेश सेन जी का आज रात्रि दिनांक 17/5/2026 को हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान वैशाली नगर से शाम 4:00 बजे राम नगर मुक्तिधाम, भिलाई के लिए निकलेगी।

See also  CG : बालोद जिले में 30 जुलाई को महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर एक साथ वृहद वृक्षारोपण का जुड़ेगा नया कीर्तिमान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *