उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने नगरपालिका परिषद, नगर पंचायतों के उप निर्वाचन में आदर्श आचरण संहिता का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा नगरीय निकायों में उप निर्वाचन की घोषणा की जा चुकी है। आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सभी राजनैतिक दलों, अभ्यर्थियों एवं शासकीय सेवकों के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू की गई है।
आयोग के निर्देशानुसार जिले में नगरीय निकायों के उप निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। अतः भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कांकेर जिले के नगरपालिका परिषद कांकेर, नगर पंचायत चारामा एवं पखांजूर के अंदर सभी राजनैतिक दलों से सबद्ध व्यक्तियों, सभी अभ्यर्थियों एवं समस्त शासकीय सेवकों को निर्वाचन आदर्श आचरण संहिता का अक्षरशः पालन करना अनिवार्य है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
कांकेर : कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका रथ यात्रा पर्व के अवसर पर आज गायत्री नगर रायपुर स्थित…
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही :वर्षा, अधिक आर्द्रता एवं मध्यम तापमान के कारण जिले में सब्जी फसलों पर विभिन्न…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मरवाही में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में रिक्त…
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित सरोना एवं बालोद रेलवे स्टेशन का होगा शुभारंभ…
मोहला : छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विभाग ने वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित डॉ. खूबचंद बघेल…