गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मरवाही में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आज 16 जुलाई 2026 रात्रि 11.59 बजे तक किया जा सकता है।प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि सिविल इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग शाखाओं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए संस्था स्तरीय काउंसलिंग आयोजित की जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीयन 11 जुलाई से प्रारंभ है। ऑनलाइन पंजीयन की आज अंतिम तिथ है। उन्होंने बताया कि मेरिट सूची 17 जुलाई को सायं 5 बजे जारी की जाएगी तथा प्रवेश प्रक्रिया 18 जुलाई प्रातः 10 बजे से 22 जुलाई सायं 5.30 बजे तक संपन्न होगी। प्रवेश के लिए 10वीं उत्तीर्ण तथा पीपीटी परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन हेतु छत्तीसगढ़ तकनीकी शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://cgdte.admissions.nic.in/ का अवलोकन कर सकते हैं।
रबी और खरीफ की फसलों को मिलेगा सिंचाई का लाभ रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के जल…
राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा में हुए…
बस्तर. बस्तर संभाग में मानसून की सुस्ती अब किसानों की सबसे बड़ी चिंता बन गई…
एमसीबी/ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत विकासखंड भरतपुर की ग्राम…
एमसीबी/ कभी बारिश में टपकती छत और कच्ची दीवारों के बीच जीवन बिताने वाले ग्राम…
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर प्रदेशवासियों…