छत्तीसगढ़

CG : वर्षा ऋतु में सब्जी फसलों में कीट प्रबंधन अपनाने उद्यानिकी महाविद्यालय की सलाह …

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही :वर्षा, अधिक आर्द्रता एवं मध्यम तापमान के कारण जिले में सब्जी फसलों पर विभिन्न कीटों के प्रकोप की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए महंत बिसाहू दास उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के विशेषज्ञ ने किसानों को समय रहते समन्वित कीट प्रबंधन अपनाने की सलाह दी है। महाविद्यालय के अधिष्ठाता के अनुसार वर्तमान मौसम में टमाटर, मिर्च, बैंगन, भिंडी तथा लौकी वर्गीय सब्जियों में सफेद मक्खी, माहू, जासिड, फल एवं तना छेदक तथा लाल कद्दू बीटल जैसे कीटों के प्रकोप के लिए अनुकूल है। किसानों को सप्ताह में कम से कम दो बार फसलों का निरीक्षण कर प्रारंभिक अवस्था में ही कीटों की पहचान एवं नियंत्रण उपाय अपनाने चाहिए। 

            विशेषज्ञों ने सफेद मक्खी, माहू एवं जासिड की रोकथाम के लिए प्रति एकड़ 15 से 20 पीले चिपचिपे ट्रैप तथा फल एवं तना छेदक की निगरानी के लिए 10 से 12 फेरोमोन ट्रैप लगाने की सलाह दी है। संक्रमित फल, पत्तियों एवं टहनियों को एकत्र कर नष्ट करने तथा खेत को खरपतवार एवं जलभराव से मुक्त रखने कहा गया है। जैविक नियंत्रण के लिए 1500 पीपीएम नीम तेल का 5 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी की दर से अथवा अजादिरैक्टिन का उपयोग करने की सलाह दी गई है। आवश्यकता पड़ने पर कृषि विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में थायमेथोक्साम, इमिडाक्लोप्रिड, एमामेक्टिन बेंजोएट, क्लोरान्ट्रानिलीप्रोल अथवा स्पिनोसैड जैसे अनुशंसित कीटनाशकों का निर्धारित मात्रा में छिड़काव किया जा सकता है। 

             कीटनाशक छिड़काव वर्षा रुकने के लगभग 24 घंटे बाद साफ मौसम में करने तथा दवा के साथ स्टिकर का उपयोग करने की सलाह भी दी गई है। विशेषज्ञ ने किसानों से एक ही कीटनाशक का बार-बार उपयोग नहीं करने तथा विभिन्न समूहों की अनुशंसित दवाओं का बारी-बारी से प्रयोग करने और समन्वित कीट प्रबंधन अपनाकर फसल को सुरक्षित रखते हुए उत्पादन एवं गुणवत्ता दोनों में वृद्धि करने सलाह दिया गया है। 

kgnews

Recent Posts

CG : गाजर जलाशय योजना के लिए 13.55 करोड़ रुपए स्वीकृत

CG : गाजर जलाशय योजना के लिए 13.55 करोड़ रुपए स्वीकृत

रबी और खरीफ की फसलों को मिलेगा सिंचाई का लाभ रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के जल…

9 minutes ago
CG : रथयात्रा हमारी आस्था, लोकसंस्कृति, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का जीवंत महापर्व : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CG : रथयात्रा हमारी आस्था, लोकसंस्कृति, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का जीवंत महापर्व : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा में हुए…

11 minutes ago
बस्तर संभाग में बारिश की बेरुखी से बढ़ी सूखे की चिंता, किसान परेशान

बस्तर संभाग में बारिश की बेरुखी से बढ़ी सूखे की चिंता, किसान परेशान

बस्तर. बस्तर संभाग में मानसून की सुस्ती अब किसानों की सबसे बड़ी चिंता बन गई…

14 minutes ago
CG : अंधेरगढ़ नाला का पक्का चेक डेम बना किसानों की उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों को मिलेगा सिंचाई का संबल …

CG : अंधेरगढ़ नाला का पक्का चेक डेम बना किसानों की उम्मीद, 12.5 एकड़ खेतों को मिलेगा सिंचाई का संबल …

एमसीबी/ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत विकासखंड भरतपुर की ग्राम…

19 minutes ago
CG : कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली रामसाय बैगा की जिंदगी …

CG : कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली रामसाय बैगा की जिंदगी …

एमसीबी/ कभी बारिश में टपकती छत और कच्ची दीवारों के बीच जीवन बिताने वाले ग्राम…

22 minutes ago
CG : रथयात्रा हमारी आस्था, संस्कृति और लोक परंपरा का जीवंत उत्सव : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

CG : रथयात्रा हमारी आस्था, संस्कृति और लोक परंपरा का जीवंत उत्सव : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर प्रदेशवासियों…

23 minutes ago