CG : गरियाबंद में 7 लोग घायल, सुशासन तिहार में हादसा …

CG : गरियाबंद में 7 लोग घायल, सुशासन तिहार में हादसा …

गरियाबंद। जिले के खरहरी में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम स्थल के पास मौजूद एक विशालकाय पीपल का पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम देखने के लिए कुछ लोग पेड़ पर चढ़े हुए थे। अचानक पेड़ गिरने से उस पर बैठे और आसपास मौजूद 7 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में कई लोगों को हाथ-पैर में चोट और फ्रैक्चर आए हैं। घटना के समय जिला कलेक्टर समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। हादसे के तुरंत बाद कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सुशासन तिहार शिविर कार्यक्रम को तत्काल स्थगित करने के निर्देश दिए। प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें गरियाबंद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. हरीश चौहान ने बताया कि कुछ घायलों के हाथ और पैर में मामूली फ्रैक्चर है तथा सभी का उपचार जारी है।

See also  समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम उपक्रम साबित होगा खेल - अरुण साव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *