CG : जिला स्तरीय विशेष समाधान शिविर 31 को …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

दुर्ग । राज्य शासन के निर्देशानुसार ’सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय विशेष समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाला यह शिविर 31 मई 2026 (रविवार) को पूर्वान्ह 11.00 बजे से झाडूराम देवांगन शासकीय स्कूल के मैदान में आयोजित किया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त  सुमित अग्रवाल को इस शिविर के सफल आयोजन, विभागीय समन्वय और मूलभूत व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिविर में जिले के सभी जिला स्तरीय एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों को अपने अधीनस्थ अमले, आवश्यक अभिलेखों, आवेदन प्रपत्रों और योजनाओं की संपूर्ण जानकारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन को सुशासन तिहार 2026 का मुख्य नोडल अधिकारी तथा डिप्टी कलेक्टर  उत्तम ध्रुव को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर  सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों और आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण किया जाए ताकि आम जनता को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

See also  राजनांदगांव : बारिश के बीच हरियाली अभियान ठप गार्डन और डिवाइडर में पौधरोपण नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *