CG : CM साय ने सुशासन तिहार 2026 के तहत दुर्ग जिले को बड़ी सौगात दी

CG : CM साय ने सुशासन तिहार 2026 के तहत दुर्ग जिले को बड़ी सौगात दी

भिलाई । CM साय ने सुशासन तिहार 2026 के तहत दुर्ग जिले को बड़ी सौगात दी है। सीएम ने बताया, आज सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत दुर्ग जिले में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में ₹737 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, नगरीय विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े ये कार्य क्षेत्र के विकास को नई गति देंगे और लोगों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाएंगे।

इन परियोजनाओं से नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। जनविश्वास, सुशासन और विकास के मंत्र के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का हमारा संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के हर क्षेत्र और प्रत्येक नागरिक तक विकास की रोशनी पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

See also  CG : नशा मुक्त युवा 'विकसित भारत' सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *