अवर्गीकृत

राजनांदगांव : नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 – नगर पंचायत घुमका का निर्वाचन परिणाम जारी

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 अंतर्गत नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद एवं 15 वार्डों के लिए मतदान पश्चात मतगणना स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी व हिन्दी उत्कृष्ट विद्यालय घुमका में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जारी निर्वाचन परिणाम अनुसार आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी अलिशा जोशी को 70 मत, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी फूलमती जयकुमार वर्मा को 1512 मत, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी किरण वर्मा को 1427 मत मिले। वहीं नोटा को 22 मत एवं अंडर वोट 29 मत रहा। इस तरह मतदान मशीन के अनुसार रिकार्ड किए गए मतदाताओं कुल संख्या 3060 तथा मतों की कुल संख्या 3060 रही। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी फूलमती जयकुमार वर्मा 1512 मत के साथ विजयी रही। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी किरण वर्मा को 1427 मत के साथ निकटतम प्रत्याशी रहे।


इसी तरह नगर पंचायत घुमका अंतर्गत वार्ड क्रमांक-1 शीतला माता वार्ड के पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी इंदिरा वर्मा 135 मत के साथ विजयी रहे। इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी योगेश्वरी पटेल 81 मत के साथ निकटतम प्रत्याशी रहे। वार्ड क्रमांक-2 स्वर्गीय चिंताप्रसाद स्वर्गीय बेनी प्रसाद वार्ड के पार्षद पद के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी गौरव शर्मा 139 मत के साथ विजयी रहे। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी किशन सिंह चंदेल 139 मत के साथ निकटतम प्रत्याशी रहे। एक समान मत मिलने पर लाट निकालने पर इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी गौरव शर्मा विजयी रहे। वार्ड क्रमांक-3 गुरू घासीदास वार्ड के पार्षद पद के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी कुमार नाथ बघेल 46 मत के साथ विजयी रहे। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार बघेल 40 मत के साथ निकटतम प्रत्याशी रहे। वार्ड क्रमांक-4 ठाकुरदेव वार्ड के पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शैलेन्द्र वर्मा 163 मत के साथ विजयी रहे। इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी कोमल यदु 40 मत के साथ निकटतम प्रत्याशी रहे। वार्ड क्रमांक-5 देवरीडीह वार्ड के पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी रूपनारायण साहू 75 मत के साथ विजयी प्रत्याशी रहे। इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी पीताम्बर लाल निषाद 70 मत के साथ निकटतम प्रत्याशी रहे। वार्ड क्रमांक-6 महाराणा प्रताप वार्ड के पार्षद पद के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद वर्मा 54 मत के साथ विजयी प्रत्याशी रहे। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिलीप पटेल 40 मत के साथ निकटतम प्रत्याशी रहे। वार्ड क्रमांक-7 महात्मा गांधी वार्ड के पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गोविन्दा यादव 66 मत के साथ विजयी प्रत्याशी रहे। निर्दलीय प्रत्याशी लोकेश कुमार 45 मत के साथ निकटतम प्रत्याशी रहे। वार्ड क्रमांक-8 अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड के पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नोहेन्द्र कुमार सिन्हा 153 मत के साथ विजयी प्रत्याशी रहे। इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी लोचन प्रसाद निर्मलकर 94 मत के साथ निकटतम प्रत्याशी रहे। वार्ड क्रमांक-9 बजरंग वार्ड के पार्षद पद के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी उषा पप्पू वर्मा को 107 मत के साथ विजयी प्रत्याशी रहे। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निशा राजेश वर्मा 98 मत के साथ निकटतम प्रत्याशी रहे। वार्ड क्रमांक-10 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रोशन कुमार वर्मा 45 मत के साथ विजयी प्रत्याशी रहे। निर्दलीय प्रत्याशी थानु राम यादव 34 मत के साथ निकटतम प्रत्याशी रहे। वार्ड क्रमांक-11 रानी अवंती बाई वार्ड के पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी खिलेश कुमार यादव 90 मत के साथ विजयी प्रत्याशी रहे। इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी डिलेश्वर वर्मा 73 मत के साथ निकटतम प्रत्याशी रहे। वार्ड क्रमांक-12 चंडी माता वार्ड के पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुनीता गंगेश्वर वर्मा 86 मत के साथ विजय प्रत्याशी रहे। इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी पुष्पा रितेश पटेल 25 मत के साथ निकटतम प्रत्याशी रहे। वार्ड क्रमांक-13 सुभाष चन्द्र बोस वार्ड के पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लोकेश्वरी सूरज पात्रे 201 मत के साथ विजयी प्रत्याशी रहे। इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी शबाना रसूल खान 71 मत के साथ निकटतम प्रत्याशी रहे। वार्ड क्रमांक-14 मिनीमाता वार्ड के पार्षद पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी संतोष 83 मत के साथ विजय प्रत्याशी रहे। भारतीय जनता पार्टी के आलोक भारती 82 मत के साथ निकटतम प्रत्याशी रहे। वार्ड क्रमांक-15 विजय स्मारक वार्ड के पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रूखमणी बाई वर्मा 138 मत के साथ विजयी प्रत्याशी रहे। इंडियन नेशनल कांग्रेस के बबीता शेखर वर्मा 131 मत के साथ निकटतम प्रत्याशी रहे।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

3 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

3 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

3 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

4 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

4 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

4 hours ago