छत्तीसगढ़

CG : राशनकार्ड के लिए अब नहीं लगाने होंगे चक्कर, सेवा-सेतु पोर्टल से करें आवेदन

नवीन राशनकार्ड, नाम जोड़ने और विलोपन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया लागू
सुकमा, जिले के आम नागरिकों के लिए राशनकार्ड संबंधी सेवाओं को और अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने सेवा-सेतु पोर्टल (ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध करा दी है। अब अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित एवं निःशक्तजन श्रेणी के नवीन राशनकार्ड जारी कराने, राशनकार्ड में सदस्य जोड़ने तथा नाम विलोपन के लिए नागरिक स्वयं घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह सुविधा सभी लोक सेवा केंद्रों के साथ-साथ स्थानीय निकायों और आम नागरिकों के लिए भी उपलब्ध है।


      जिला खाद्य अधिकारी रविशंकर कोमरा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान हितग्राही को आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे, जिसके बाद आवेदन रसीद क्रमांक स्वतः जनरेट होगा। लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से आवेदन करने पर निर्धारित 30 रुपये शुल्क देय होगा। आवेदन प्राप्त होने के बाद सत्यापनकर्ता अधिकारी द्वारा जांच, अनुशंसा और डिजिटल हस्ताक्षर के साथ प्रकरण स्वीकृतकर्ता अधिकारी को भेजा जाएगा। नियमानुसार परीक्षण एवं पात्रता की पुष्टि के उपरांत राशनकार्ड जारी करने की स्वीकृति प्रदान की जाएगी तथा अधिकृत अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर अंकित किए जाएंगे।


     राशनकार्ड स्वीकृत होने के बाद उसका पीडीएफ ऑनलाइन जनरेट किया जाएगा, जिसे संबंधित कार्यालय अथवा लोक सेवा केंद्र से प्रिंट कर हितग्राही को उपलब्ध कराया जाएगा। हितग्राही स्वयं भी सेवा-सेतु पोर्टल से राशनकार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राशनकार्ड प्राप्त करने के बाद मुखिया एवं सभी दर्ज सदस्यों को उचित मूल्य दुकान में ई-पॉस मशीन अथवा फेस ई-केवाईसी के माध्यम से अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी कराना होगा, ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त हो सके।

kgnews

Recent Posts

छिंदवाड़ा में मंदिर को SDM का नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; आस्था और सुरक्षा पर छिड़ी बहस

छिंदवाड़ा में मंदिर को SDM का नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; आस्था और सुरक्षा पर छिड़ी बहस

छिंदवाड़ा   शहर के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध केसरी नंदन हनुमान मंदिर को जिला प्रशासन से मिले…

51 minutes ago
इबोला अलर्ट! युगांडा से लौटे 3 यात्री आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

इबोला अलर्ट! युगांडा से लौटे 3 यात्री आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

भिलाई. युगांडा से आए 3 नए यात्रियों की ट्रेसिंग की गई. तीनों यात्री 7 जून…

1 hour ago
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को राहत, भोपाल मेट्रो को फंड और तबादलों की डेडलाइन तय

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को राहत, भोपाल मेट्रो को फंड और तबादलों की डेडलाइन तय

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की…

1 hour ago
MP पुलिस की महिला अफसर ने रचा इतिहास, 5865 मीटर ऊंचे किलिमंजारो शिखर पर फहराया परचम

MP पुलिस की महिला अफसर ने रचा इतिहास, 5865 मीटर ऊंचे किलिमंजारो शिखर पर फहराया परचम

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो…

2 hours ago
नाबालिग की प्रेग्नेंसी जांच में बड़ी लापरवाही, राजनांदगांव में BMO निलंबित

नाबालिग की प्रेग्नेंसी जांच में बड़ी लापरवाही, राजनांदगांव में BMO निलंबित

राजनांदगांव. सोमनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नाबालिग बालिका की गलत जांच मामले में राज्य शासन…

2 hours ago
CG में अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा प्रहार, कोयला-रेत ढो रहे 8 वाहन जब्त

CG में अवैध खनिज कारोबार पर बड़ा प्रहार, कोयला-रेत ढो रहे 8 वाहन जब्त

सूरजपुर. प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा चलाए…

3 hours ago