छत्तीसगढ़

CG : नगर सैनिक गिरफ्तार, गांजा तस्करों का करता था मदद …

धमतरी। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त, सुनियोजित एवं प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। जिलेभर में नशा तस्करों, उनके सहयोगियों एवं इस अवैध नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस नशे के कारोबार की जड़ों तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सतत अभियान चलाते हुए अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है।

इसी क्रम में थाना मगरलोड में 14-04-2026 को अपराध क्रमांक 63/2026, धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध प्रकरण में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि उक्त प्रकरण में पूर्व में 1.660 किलोग्राम अवैध गांजा एवं अन्य सामग्री सहित दो आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया गया था। उक्त गांजा के प्रकरण की गहन विवेचना, तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं एवं संकलित साक्ष्यों के परीक्षण के दौरान मामले में एक और आरोपी नगर सैनिक की संलिप्तता उजागर हुई। जांच में प्राप्त तथ्यों से स्पष्ट हुआ कि आरोपी की भूमिका भी अवैध गांजा कारोबार से संबंधित गतिविधियों में रही है।आरोपी महेश सिन्हा,जो नगर सैनिक के रूप में कार्यरत है,उक्त अवैध गांजा कारोबार से जुड़ा हुआ था तथा प्रकरण में उसकी सक्रिय भूमिका रही है।आरोपी की लगातार निगरानी के पश्चात थाना मगरलोड पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें प्रकरण से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी महेश सिन्हा पिता स्व. रिकीराम सिन्हा, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम पाहन्दा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.) दिनांक 14 अप्रैल 2026 को थाना मगरलोड पुलिस द्वारा ग्राम मोहेरा में कार्यवाही करते हुए 1.660 किलोग्राम अवैध गांजा, नगद राशि एवं मोबाइल फोन सहित कुल 89,930/- रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त कर दो आरोपी पति पत्नी लाभाराम कुर्रे, पिता अघनुराम कुर्रे, उम्र 48 वर्ष, निवासी – ग्राम मोहेरा एवं सुशीला बाई कुर्रे, पिता लाभाराम कुर्रे, उम्र 51 वर्ष, निवासी – ग्राम मोहेरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। धमतरी पुलिस द्वारा ऐसे ही अन्य अवैध कारोबारियों से जुड़े नेटवर्क के संभावित कड़ियों की भी गहन जांच की जा रही है। नशे के अवैध कारोबार में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा सभी के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।उल्लेखनीय है कि धमतरी पुलिस द्वारा पिछले छह सप्ताह के दौरान मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध सात से अधिक प्रभावी कार्यवाहियां की जा चुकी हैं।

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

4 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

5 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

5 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

5 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

5 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

5 hours ago