छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : लड़कों के साथ किया अभ्यास, अब हैं भारतीय अंडर-19 टीम की उपकप्तान…

राजनांदगांव , शहर के कौरिनभांठा क्षेत्र की प्रतिभावान महिला क्रिकेट खिलाड़ी महक नरवासे ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। महक का चयन श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम की उपकप्तान के रूप में हुआ है। यह शृंखला भारत में आयोजित की जाएगी, जहां भारतीय टीम श्रीलंका की अंडर-19 महिला टीम के साथ वन डे और टी-20 के मुकाबले खेलेगी। दोनों ही टीम में महक को वाइस कैप्टन चुना गया है।

महक का क्रिकेट सफर चुनौतियों से भरा रहा है। शुरुआती दौर में महिला खिलाड़ियों की संख्या कम होने के कारण उन्हें पुरुष खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करना पड़ता था। उन्होंने लड़कों के साथ नेट प्रैक्टिस और प्रतिस्पर्धी मुकाबले खेलकर अपने खेल को और अधिक मजबूत बनाया।

कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ती रहीं। महक नरवासे पिछले लगभग 8 वर्षों से क्रिकेट कोच मनोज तिवारी के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। आज उन्हें भारतीय टीम की उप कप्तानी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कोठारी, सचिव योगेश बागड़ी, कोच मनोज तिवारी व अन्य ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया है।

मां से मिली प्रेरणा, परिवार बना संबल महक की माता कुमारी नरवासे शिक्षिका हैं। उन्होंने हमेशा बेटी को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। परिवार का सहयोग, सकारात्मक वातावरण और विश्वास महक की सफलता की मजबूत नींव बना। परिवार ने हर परिस्थिति में उनका उत्साहवर्धन किया, जिसका परिणाम आज पूरे देश के सामने है।

महक नरवासे की उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं बल्कि पूरे राजनांदगांव और छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि यदि प्रतिभा को सही मार्गदर्शन, परिवार का सहयोग और निरंतर मेहनत का साथ मिले तो छोटे शहरों की बेटियां भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकती हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : महिला वन रक्षक पर हमला कर फाड़ी वर्दी, एक्शन में पुलिस …

CG : महिला वन रक्षक पर हमला कर फाड़ी वर्दी, एक्शन में पुलिस …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: पेंड्रा थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एक महिला वन रक्षक के साथ मारपीट,…

15 minutes ago
CG : मसीहा बनकर आई पुलिस, तूफान के बीच ऐसे बची युवक की जान …

CG : मसीहा बनकर आई पुलिस, तूफान के बीच ऐसे बची युवक की जान …

धरसींवा: राजधानी रायपुर में गुरुवार रात तेज आंधी-बारिश के बीच एक युवक गहरे नाले में…

25 minutes ago
नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, वॉशिंग पाउडर की आड़ में चल रहा था काला कारोबार, 12 गिरफ्तार

नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, वॉशिंग पाउडर की आड़ में चल रहा था काला कारोबार, 12 गिरफ्तार

दुर्ग. जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कुथरेल और अंडा में दो स्थानों पर…

35 minutes ago
शराब की ओवररेटिंग पर सरकार सख्त, 4 आबकारी अधिकारी निलंबित, 8 को नोटिस जारी

शराब की ओवररेटिंग पर सरकार सख्त, 4 आबकारी अधिकारी निलंबित, 8 को नोटिस जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में शराब की ओवररेटिंग की शिकायतों पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की…

45 minutes ago
CG : मारुति सुजुकी में करियर बनाने का अवसर, आईटीआई कोनी में 12 जून को कैंपस प्लेसमेंट

CG : मारुति सुजुकी में करियर बनाने का अवसर, आईटीआई कोनी में 12 जून को कैंपस प्लेसमेंट

बिलासपुर, जिले के तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार का उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध…

47 minutes ago