नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, वॉशिंग पाउडर की आड़ में चल रहा था काला कारोबार, 12 गिरफ्तार

दुर्ग.

जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कुथरेल और अंडा में दो स्थानों पर पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान अवैध गुटखा बनाकर बेचने वालों को पकड़ा गया। आरोपी वासिंग पाउडर की आड़ में गुटखा बनाने का काम कर रहे थे।

पुलिस ने लगभग 10 बोरियों में 60 किलो अवैध गुटखा और पैकिंग मशीने जब्त की है। इस मामले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को सूचना मिली थी कि आरोपी वाशिंग पाउडर बनाने की आड़ में सितार गुटखे का नकली गुटखा तैयार कर मार्केट में खपा रहे हैं। जैसे ही टीम ने ग्राम अंडा और कुथरेल के दो ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की, तब उन्होंने देखा कि आरोपी वाशिंग पाउडर बनाने की आड़ में नकली जर्दायुक्त गुटखा तैयार कर रहे थे।

10 बोरी गुटखा, पैकिंग मशीनें और नकली गुटखा बनाने की सामग्री जब्त
पुलिस के अनुसार ये आरोपी पूर्व में छत्तीसगढ़ में अवैध गुटखा कारोबार के मुख्य सरगना गुरूमुख जुमनानी के गुटखा फैक्ट्री में काम कर चुके हैं। इस कार्रवाई के दौरान मौके से 10 बोरियों में 60 किलो गुटखा, तीन पैकिंग मशीनें और नकली गुटखा बनाने की सामग्री जब्त की गई।

पुलिस ने गोदामों को किया सील, जांच के लिए भेजा सैंपल
पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने गोदामों को सील कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 12 लोगों को हिरासत में लिया है। खाद्य विभाग ने जब्त किए गए गुटखे को सैंपलिंग के लिए भेज दिया है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद इसमें कार्रवाई की जाएगी।

Admin

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग का विशेष अभियान: 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना वसूला

छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग का विशेष अभियान: 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना वसूला

छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग का विशेष अभियान: 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना…

12 minutes ago
छत्तीसगढ़ कैटरर्स एसोसिएशन का गठन, कैटरिंग आयोजनों के लिए तय हुई नई समय-सीमा

छत्तीसगढ़ कैटरर्स एसोसिएशन का गठन, कैटरिंग आयोजनों के लिए तय हुई नई समय-सीमा

रायपुर. राज्य के हॉस्पिटैलिटी और कैटरिंग व्यवसाय को सुव्यवस्थित करने और इस क्षेत्र की बढ़ती…

14 minutes ago
राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले; देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले; देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां खाद्य विभाग में…

29 minutes ago
CG : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर …

CG : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर …

रायपुर । केंद्रीय वस्त्र मंत्री Giriraj Singh आज से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर…

53 minutes ago
CG : खदान में डूबने से किशोर की मौत, दुर्ग नंदिनी की घटना …

CG : खदान में डूबने से किशोर की मौत, दुर्ग नंदिनी की घटना …

दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र स्थित पथरिया खदान में एक दर्दनाक हादसे में 13…

56 minutes ago
CG : CM साय ने शूटर जसपाल राणा के निधन पर जताया दुःख …

CG : CM साय ने शूटर जसपाल राणा के निधन पर जताया दुःख …

रायपुर। CM साय ने शूटर जसपाल राणा के निधन पर दुःख जताया है। सीएम ने…

1 hour ago