CG : सांसद की अध्यक्षता में तुमगांव निवेश क्षेत्र विकास योजना प्रारूप 2041 के संबंध में प्रारंभिक बैठक

प्रारूप समावेशी विकास, आधुनिक अधोसंरचना को समाहित करने वाला हो – सांसद

महासमुंद , सांसद रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में तुमगांव निवेश क्षेत्र विकास योजना प्रारूप 2041 के लिए छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 के प्रावधानों के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2041 तक के लिए प्रारूप विकास की योजना की तैयारी पर मंथन किया गया। बैठक में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, नगर निवेश के विनीत नायर, नगर पंचायत अध्यक्ष बलराम कांत साहू, जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान, विधायक प्रतिनिधि दिव्यांग पांडेय, उप पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय सहित आस-पास क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के सरपंच शामिल हुए।


बैठक में नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय रायपुर से आए अधिकारियों ने बताया कि तुमगांव निवेश क्षेत्र में 2025 को आधार मानकर विकास की संभावनाओं को देखते हुए वर्ष 2041 तक विकास की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। बैठक में बताया गया कि तुमगांव निवेश क्षेत्र में तुमगांव नगर पंचायत सहित 11 ग्राम पंचायत शामिल है। जिसकी कुल जनसंख्या 19 हजार 879 है तथा कुल क्षेत्रफल 5045 हेक्टेयर है। जिन ग्राम पंचायतों को निवेश क्षेत्र में शामिल किया गया है उनमें बेन्द्रीडीह विरान, कौआझर, चोरभट्ठी, नवापारा, परसदा, कौंदकेरा, बनसिवनी, सोरिद, अमावस, गोपालपुर एवं भोरिंग शामिल है।

प्रस्तुति के दौरान बताया गया कि निवेश क्षेत्र को समावेशी आर्थिक विकास आधुनिक अधोसंरचना द्वारा संचालित तथा कृषि संसाधन सांस्कृतिक विरासत एवं प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध एक जीवंत एवं सतत क्षेत्रीय केन्द्र के रूप में रूपांतरित किया जाएगा। जो समस्त निवासियों हेतु उच्च गुणवत्तापूर्ण जीवन एवं पर्यावरणीय लचीलापन को सुनिश्चित करेगा। प्रारूप में स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन एवं निवासियों के कौशल विकास के माध्यम से आर्थिक विकास और विविधीकरण, सामाजिक समानता, समावेशिता, पर्यावरण सुरक्षा और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देना है।

See also  CG : वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार …


बैठक में सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि समावेशी तथा दीर्घकालिक हो और जनमानस के अनुरूप हो। उन्होंने कहा कि बैठक के पश्चात निवेश क्षेत्र में सम्मिलित ग्राम पंचायतों को पृथक से मास्टर प्लान दिया जाए। ताकि अध्ययन पश्चात सुझावों को सम्मिलित किया जा सके।


कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने उपस्थित सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए और ग्रामीण क्षेत्र के अनुरूप अपने अनुभव साझा करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि तुमगांव विकास योजना वर्ष 2041 वर्तमान स्वरूप को बनाए रखते हुए निवासियों के जीवन स्तर में सुधार एवं पारंपरिक एवं नई नियोजन तकनीकों को सम्मिलित करने के लिए विकसित किया गया है। प्रत्येक बसाहट की अनुमानित जनसंख्या के आधार पर महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रस्तावित की गई है। प्राप्त सुझावों के पश्चात इसे संचालनालय नगर तथा ग्राम निवेश इंद्रावती भवन प्रेषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *