CG : रायपुर में सफाई कर्मियों से मिले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण …
रायपुर। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अम्बेडकर चौक में बाब साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। उन्होंने सफाई कर्मियों का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया और मेडिकल किट प्रदान किया।इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप 12 वर्ष पूर्ण कर यह आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ऑक्सीजोन परिसर भी पहुंचे और एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के पश्चात ऑक्सीजोन में उपस्थित महिलाओं से चर्चा की। बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बीते कल 12 जून से छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे हुए है। केंद्रीय सरकार की योजनाओं को लेकर जमीनी हकीकत का जायजा भी ले रहे है। उनके इस दौरे के दौरान रायपुर लोकसभा से सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी साथ में मौजूद है।
बैठक के बारे में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि हमारी चर्चा का मूल मंत्र रहा—’उत्पादन में वृद्धि और आय में आत्मनिर्भरता।’ बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया कि कैसे साइकल पीरियड कम करके रेशम उत्पादन को बढ़ाया जाए, ताकि हमारे किसान भाइयों और बुनकरों की प्रति व्यक्ति आय में सीधा इजाफा हो सके। सिर्फ रेशम ही नहीं, बल्कि ‘मिश्रित खेती’ के जरिए अतिरिक्त आय के नए अवसर पैदा करने और अपने पारंपरिक उत्पादों को ग्लोबल मार्केट तक पहुँचाने की कार्ययोजना सरकार काम कर रही है। पीएम मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को साकार करते हुए, छत्तीसगढ़ के कारीगरों को आधुनिक डिजाइन और वैश्विक मंच दिलाने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प और रेशम उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी धाक जमाएंगे, यही हमारा लक्ष्य है।
कोरबा ।घर केवल ईंट और सीमेंट से बना ढांचा नहीं होता, बल्कि वह परिवार की…
जिला पंचायत सभाकक्ष में समाज प्रतिनिधियों के साथ हुई सार्थक बैठक गरियाबंद । जिला पंचायत…
रायपुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों “शौर्य चक्र” से सम्मानित वीर पुलिस एवं सुरक्षा…
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय…
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शनिवार को राजनांदगांव जिले की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर…
रायपुर । छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले एक-दो दिनों में प्रवेश कर सकता है। मौसम…