CG : 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि पर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी के तहत प्राकृतिक आपदाओं में हुई मृत्यु के 2 प्रकरणों में कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा कुल 8 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

 अपर कलेक्टर  प्रदीप साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील सन्ना के ग्राम कामारिमा निवासी जय कुमार राम की मधुमक्खी के काटने से मृत्यु हो जाने के कारण उनकी पत्नी दिलमैत बाई को कुल 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार तहसील पत्थलगांव अंतर्गत ग्राम बालाझर निवासी फगनी बाई की नाला के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनके पुत्र अगस्तुस खलखो,  अजय खलखो एवं अनिमा खलखो को कुल 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों में प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के साथ पूर्ण की जा रही है।

See also  राजनांदगांव : नशे से दूरी जरूरी, युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *