सपना सोनी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, राष्ट्रपति पुरस्कार से होंगी सम्मानित

दुर्ग, 23 अगस्त । जेवरा सिरसा में पदस्थ भौतिक शास्त्र की व्याख्याता श्रीमती सपना सोनी को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। सपना ने अपने शैक्षणिक हुनर और इस क्षेत्र में किये जा रहे लगातार प्रयास के माध्यम से यह सफलता हासिल की है। प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्रदान किया जाता है।इस साल पूरे देश से 47 शिक्षकों को चयनित किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से एकमात्र शिक्षिका श्रीमती सपना सोनी हैं। श्रीमती सोनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जेवरा-सिरसा में व्याख्याता (भौतिक शास्त्र) के रूप में पदस्थ हैं। पूरे देश से विभिन्न राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेश एवं स्वतंत्र एजेंसियों से 153 शिक्षकों का राष्ट्रीय ज्यूरी द्वारा साक्षात्कार लिया गया। जिसके बाद श्रीमती सपना सोनी को चयनित किया गया।

See also  CG : निगम आयुक्त ने ली बैठक, गणेश उत्सव व्यवस्था समेत विभिन्न कार्यों की समीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *