CG : महापौर की अध्यक्षता में अपील समिति की बैठक, कई प्रकरणों पर सुनवाई…

CG : महापौर की अध्यक्षता में अपील समिति की बैठक, कई प्रकरणों पर सुनवाई…

भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई में महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में अपील समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रकरणों पर समिति द्वारा सुनवाई करते हुए नियमानुसार निर्णय व निर्देश दिए गए।

बैठक में नितिन कुमार अग्रवाल के प्रकरण में शेष बकाया राशि 15 दिवस के भीतर जमा कराने पश्चात ताला खोले जाने की अनुमति प्रदान की गई है। गीता दास से संबंधित प्रकरण में आवेदक द्वारा अधिकार के साथ राशि जमा किए जाने तथा शेष राशि की जानकारी सहित प्रकरण को आगामी बैठक में प्रस्तुत करने हेतु राजस्व अधिकारी को निर्देशित किया गया।

इंद्रजीत कोचर के प्रकरण में लीज डीड की अनुमति प्रदान की गई। कृष्णा अग्रवाल के प्रकरण में निगम आयुक्त के आदेश के विरुद्ध अपील नहीं होने के कारण प्रकरण को अपील समिति में विचारार्थ योग्य नहीं माना गया। इसी प्रकार विजय कॉम्प्लेक्स, संतोष गोयल के प्रकरण में लीज नवीनीकरण संबंधी प्रकरण पर सुनवाई के पश्चात अनुमति प्रदान की गई।बैठक में अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार दोहरे, अपील समिति के सदस्य राजेंद्र बंजारे, अंजू सिंहा, राजस्व अधिकारी जे पी तिवारी सहित निगम के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  राजनांदगांव : पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *