छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कल्याणी इस्पात में हादसों से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

राजनांदगांव , सोमनी क्षेत्र स्थित कल्याणी इस्पात संयंत्र में हुए हादसे में श्रमिक की मौत ने उद्योग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गत दिनों संयंत्र में काम के दौरान एक श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद श्रमिकों और परिजन ने आक्रोश जताते हुए मुआवजे और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक श्रमिक संयंत्र के भीतर कार्य कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद श्रमिक संगठनों और कर्मचारियों के बीच नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों और श्रमिकों का आरोप है कि कल्याणी इस्पात संयंत्र में यह कोई पहला हादसा नहीं है।

पिछले कुछ वर्षों में भी कई दुर्घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें श्रमिकों की जान गई या वे गंभीर रूप से घायल हुए। हाल ही में एक अन्य मजदूर की मौत के बाद भी सुरक्षा प्रबंधन को लेकर सवाल उठे थे।श्रमिक संगठनों का कहना है कि केवल मुआवजा देना समाधान नहीं है। संयंत्र में पिछले वर्षों के सभी हादसों की स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए।

kgnews

Recent Posts

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

4 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

4 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

4 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

4 hours ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

4 hours ago