छत्तीसगढ़

CG : VNS की खबर का असर: PMGSY में बढ़ी हलचल, निरीक्षण के बाद जारी होने लगे लंबित बिल …

बीजापुर । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) में करोड़ों रुपये के लंबित भुगतान और 12 सड़कों को कागजों में पूर्ण दर्शाने के मामले को विजन न्यूज़ सर्विस द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है। मामले के सामने आते ही अधिकारियों ने निरीक्षण प्रक्रिया में तेजी लाते हुए लंबित भुगतान की फाइलों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मार्च माह से लंबित ठेकेदारों के करोड़ों रुपये के बिल अब तेजी से तैयार किए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों द्वारा संबंधित सड़कों का निरीक्षण कर भुगतान प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार जिन 12 सड़कों को पहले पोर्टल पर पूर्ण दर्शाकर भुगतान प्रक्रिया से जोड़ा गया था, उन्हें लेकर उठे सवालों के बाद अब अधिकारी दिन-रात निरीक्षण में जुटे हैं। निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन कर भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है।

हालांकि निरीक्षण और भुगतान की प्रक्रिया तेज होने के बावजूद पूर्णता प्रमाणपत्र (Completion Certificate) को लेकर सवाल अब भी बने हुए हैं। चर्चा है कि जिन सड़कों को पहले पूर्ण दर्शाया गया था, उनकी वास्तविक स्थिति की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जांच के बाद विभाग केवल भुगतान प्रक्रिया पूरी करता है या अनियमितताओं के आरोपों की भी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करता है।

kgnews

Recent Posts

मेड़ पर लगाए कुछ अनानास के पौधे, आज हर साल ₹2.5 लाख कमा रहे रायगढ़ के किसान अरुण साहू

मेड़ पर लगाए कुछ अनानास के पौधे, आज हर साल ₹2.5 लाख कमा रहे रायगढ़ के किसान अरुण साहू

मेड़ पर लगाए थे कुछ पौधे... आज हर साल 2.5 लाख की कमाई   रायगढ़ के…

43 minutes ago
रायपुर : किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

रायपुर : किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

रायपुर : किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने…

46 minutes ago
अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस-वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं गुणवत्ता सत्र संपन्न

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस-वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं गुणवत्ता सत्र संपन्न

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं गुणवत्ता सत्र संपन्न उद्यमियों को भेल और गेल…

1 hour ago
CG : सेवा सेतु पोर्टल पर आय, जाति, निवास के साथ विवाह प्रमाण पत्र व नाम परिवर्तन सेवा भी ऑनलाइन उपलब्ध …

CG : सेवा सेतु पोर्टल पर आय, जाति, निवास के साथ विवाह प्रमाण पत्र व नाम परिवर्तन सेवा भी ऑनलाइन उपलब्ध …

उत्तर बस्तर कांकेर । जिले के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ’सेवा…

2 hours ago
CG : भटगांव में अवैध मुरुम खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और दो हाईवा जब्त …

CG : भटगांव में अवैध मुरुम खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और दो हाईवा जब्त …

बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण…

2 hours ago
CG : सुशासन तिहार : 540 नए राशन कार्ड बने,1062 हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत …

CG : सुशासन तिहार : 540 नए राशन कार्ड बने,1062 हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत …

अम्बिकापुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन, सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर जन समस्या…

2 hours ago