दुर्ग में गूंजी ‘मन की बात’, किसानों ने लिया जैविक खेती का संकल्प

दुर्ग

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण को लेकर रविवार को दुर्ग जिले में खास उत्साह दिखा। भाजपा किसान मोर्चा दुर्ग ने धनौरा स्थित तुलसी पैलेस में सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया, जहां सैकड़ों किसानों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने किसानों के साथ बैठकर पूरा कार्यक्रम सुना। इस मौके पर जिला महामंत्री दिलीप साहू, किसान मोर्चा जिला प्रभारी विलास सुतार, सह प्रभारी रविंद्र सिंह चौहान और जिलाध्यक्ष रोहित राजपूत विशेष रूप से मौजूद रहे।

धनौरा सरपंच रुलेश्वरी बंजारे, जनपद अध्यक्ष सरस्वती साहू, खम्हरिया सरपंच दुलारी देशलहरे, उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व किसान मोर्चा के पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

'जैविक खेती से बदलेगी तकदीर'  

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में जैविक खेती को भविष्य की खेती बताया। उन्होंने किसानों से रासायनिक खादों का इस्तेमाल कम कर प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। पीएम ने कहा कि जैविक खेती से न सिर्फ धरती की सेहत सुधरेगी, बल्कि किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी और लोगों को जहर-मुक्त अनाज मिलेगा।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, "मन की बात प्रधानमंत्री का देश से सीधा संवाद है। आज पीएम ने जो जैविक खेती का मंत्र दिया है, उसे हम दुर्ग जिले के हर गांव तक पहुंचाएंगे। दुर्ग का किसान अब केमिकल फ्री खेती की मिसाल बनेगा।"

जिलाध्यक्ष रोहित राजपूत ने बताया कि किसान मोर्चा आने वाले दिनों में गांव-गांव जैविक खेती कार्यशाला चलाएगा। "पीएम का हर शब्द हमारे लिए आदेश है। पर्यावरण बचाना और किसान की आय बढ़ाना ही हमारा लक्ष्य है।" 

कार्यक्रम में विनोद चंद्राकर, राजेंद्र यादव, अजीत चंद्राकर, चंद्रकांत साहू, लुकेश्वर साहू समेत मोर्चा के सभी पदाधिकारियों और सैकड़ों किसानों ने जैविक खेती अपनाने का संकल्प लिया

Admin

Recent Posts

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

33 minutes ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

38 minutes ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

43 minutes ago
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक  विवेक आचार्य एवं अध्यक्ष  नीलू शर्मा ने  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही…

1 hour ago
जुलाई से ‘वीबीजीराम-जी’ योजना होगी लागू, मध्य प्रदेश में तैयारियां पूरी

जुलाई से ‘वीबीजीराम-जी’ योजना होगी लागू, मध्य प्रदेश में तैयारियां पूरी

भोपाल मनरेगा की जगह 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण' (वीबीजीराम-जी) योजना एक…

1 hour ago
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य

रायपुर   प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए…

1 hour ago