CG : कुएं में स्कूल के प्यून ने किया सुसाइड …
गरियाबंद। जिले से युवक के सुसाइड का सनसनीखेज मामला सामने आया है. विवाद के बाद युवक ने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 35 वर्षीय लोकेश कुमार यादव के रूप में हुई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, पूरा मामला देवभोग थाना इलाके के कुदलीमुड़ा गांव का है. मृतक लोकेश स्कूल में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था. घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है. कुएं से शव को बाहर निकालने के बाद पंचनामा कार्रवाई की गई, जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है. शुरुआती जांच में पता चला कि घटना के दौरान युवक शराब के नशे में था. इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। यह भी सामने आया कि सुसाइड से पहले लोकेश ने डॉयल 112 पर भी कॉल किया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
बीजापुर-सुकमा. सीमावर्ती गांवों में बिजली व्यवस्था अब नए दौर में प्रवेश करने जा रही है।…
मध्यप्रदेश आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से देश का अग्रणी राज्य है : मुख्यमंत्री डॉ.…
नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी उप मुख्यमंत्री अरुण…
कोंडागांव. फरसगांव तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसीबी ने…
भोपाल लगातार बढ़ती महंगाई से अन्य लोगों के साथ ही सरकारी कर्मचारी, अधिकारी भी परेशान…
भोपाल पश्चिम एशिया में संकट के बीच पीएम मोदी ने आम लोगों से पेट्रोल-डीजल की…