जशपुर : किशोर की गुमशुदगी मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, शव की तलाश जारी

जशपुर। कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक लड़का पेड़ से नीचे गिर गया. जिसके बाद हादसे से घबराये दोस्तों ने उसे नदी में बहा दिया. लड़का जब घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई. पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. मंगलवार शाम पांच आदिवासी लड़के घर से जंगल गए हुए थे. जंगल में सभी ततैया का अंडा निकालने साल के पेड़ पर छत्ते में आग लगा रहे थे. तभी उनमें से एक लड़का आकाश पेड़ में काफी ऊंचाई पर चढ़ गया. इसी दौरान पैर फिसलने से वो पेड़ से नीचे गिर गया. इस दौरान उसे सिर पर गंभीर चोट लगी. हादसे से लड़के के दोस्त डर गए. आकाश के शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर दोस्तों ने घरवालों के डर से युवक को उठाकर श्री नदी में बहा दिया और चुपचाप घर लौट आए. दूसरे दिन आकाश तिर्की के नहीं मिलने पर पिता जेम्स तिर्की ने थाने में बच्चे के गुमशुदगी की सूचना दी.

See also  CG : धमतरी से ओड़िशा के लिए निकला शख्स लापता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *