राजनांदगांव : गोल बाजार से नंदई में शिफ्ट होगा मटन मार्केट, इधर 25 नॉनवेज वेंडर्स को नोटिस…

राजनांदगांव , गौरी नगर में गौ हत्या के बाद शुरू हुए विरोध की आंच अब शहर के नॉनवेज सेंटर्स व दुकानों तक पहुंच गई है। हिंदू संगठनों व सर्व समाज की मांग के बाद प्रशासनिक टीम ने ठेला-खोमचा लगाकर नॉनवेज बेचने वालों पर नोटिस देना शुरू कर दिया है।

नगर निगम और फूड एंड सेफ्टी की ज्वाइंट टीम ने दो दिन में 25 से अधिक वेंडर्स को नोटिस जारी किया है। जिनसे तीन दिन में जवाब मांगा गया है। इनमें नॉनवेज बेचने की अनुमति, लाइसेंस और खाद्य सुरक्षा संबंधी दस्तावेज शामिल हैं। इसके अलावा स्ट्रीट वेंडर्स के रूप में निगम से मिले लाइसेंस की भी पूरी जानकारी मांगी गई है। दुकानदारों को तीन दिन के भीतर अपना सभी दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।

इधर नगर निगम के इंजीनियर्स ने नंदई के मटन मार्केट का साइड विजिट किया। यहां मौजूद जगहों पर मटन-चिकन बेचने वाली दुकानों के लिए जगह बनाई जाएगी। ​निगम सूत्रों ने बताया​ कि लगातार हो रहे विरोध के बाद गोल बाजार के मटन मार्केट को नंदई के निर्धारित मटन मार्केट में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। करीब 20 दुकानदारों को नंदई शिफ्ट किया जाएगा।

See also  CG TET परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब कम्प्यूटर बेस्ड मोड में होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *