मोहला । राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से गंभीर एवं दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित पात्र परिवारों को महंगे उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को प्रति परिवार अधिकतम 25 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाती है, जिससे आर्थिक अभाव उपचार में बाधा न बने।
योजना का लाभ प्राथमिकता एवं अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवारों को दिया जाता है। उपचार राज्य एवं राज्य के बाहर के शासकीय चिकित्सालयों, पंजीकृत निजी चिकित्सालयों तथा सीजीएचएस से संबद्ध चिकित्सालयों में कराया जा सकता है। योजना के तहत लिवर, किडनी, हृदय एवं फेफड़ों के प्रत्यारोपण, गंभीर हृदय रोग, हीमोफीलिया, ब्लड कैंसर, ब्रेन ट्यूमर, ब्रेस्ट कैंसर, एप्लास्टिक अनीमिया, कॉक्लीयर इम्प्लांट, एसिड अटैक पीड़ितों सहित अन्य चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के उपचार के लिए सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
उल्लेखनीय है कि जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 9 हितग्राहियों को 4 लाख 50 हजार रुपये तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 3 हितग्राहियों को 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। शासन की इस पहल से गंभीर बीमारियों का समय पर उपचार संभव हो रहा है तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।
रायपुर धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…
रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…
भोपाल भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…
भोपाल महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के नवीन भवन…
रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…