छत्तीसगढ़

मोहला : मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से गंभीर बीमारियों के उपचार में मिल रही आर्थिक सहायता

           मोहला ।   राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से गंभीर एवं दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित पात्र परिवारों को महंगे उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को प्रति परिवार अधिकतम 25 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाती है, जिससे आर्थिक अभाव उपचार में बाधा न बने।
         योजना का लाभ प्राथमिकता एवं अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवारों को दिया जाता है। उपचार राज्य एवं राज्य के बाहर के शासकीय चिकित्सालयों, पंजीकृत निजी चिकित्सालयों तथा सीजीएचएस से संबद्ध चिकित्सालयों में कराया जा सकता है। योजना के तहत लिवर, किडनी, हृदय एवं फेफड़ों के प्रत्यारोपण, गंभीर हृदय रोग, हीमोफीलिया, ब्लड कैंसर, ब्रेन ट्यूमर, ब्रेस्ट कैंसर, एप्लास्टिक अनीमिया, कॉक्लीयर इम्प्लांट, एसिड अटैक पीड़ितों सहित अन्य चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के उपचार के लिए सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
                उल्लेखनीय है कि जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 9 हितग्राहियों को 4 लाख 50 हजार रुपये तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 3 हितग्राहियों को 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। शासन की इस पहल से गंभीर बीमारियों का समय पर उपचार संभव हो रहा है तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।

kgnews

Recent Posts

देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि

देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि

​रायपुर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री निवास (देहरादून) में आज छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों…

24 minutes ago
निर्माण कार्यों का हर 15 दिनों में करें निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं के काम में न हो लापरवाही : शंगीता आर.

निर्माण कार्यों का हर 15 दिनों में करें निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं के काम में न हो लापरवाही : शंगीता आर.

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों…

28 minutes ago
दिल्ली में हुई व्यापार बोर्ड की बैठक – मंत्री काश्यप ने किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

दिल्ली में हुई व्यापार बोर्ड की बैठक – मंत्री काश्यप ने किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

भोपाल  सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में…

28 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में खरीफ सीजन-2026 के दौरान…

33 minutes ago
सिंधिया राजघराने के 37 साल पुराने विवाद का होगा अंत, 8 जुलाई को कोर्ट में पूरी होगी औपचारिक प्रक्रिया

सिंधिया राजघराने के 37 साल पुराने विवाद का होगा अंत, 8 जुलाई को कोर्ट में पूरी होगी औपचारिक प्रक्रिया

ग्वालियर  सिंधिया राजघराने की करीब 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को लेकर…

51 minutes ago
सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आज बलौदाबाजार- भाटापारा जिला के बलौदाबाजार विकासखंड के…

53 minutes ago