छत्तीसगढ़

CG : महिलाओं से एक करोड़ की ठगी, दुर्ग पुलिस ने शातिरों को दबोचा …

धमधा। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के माध्यम से महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में 267 महिला ग्राहकों से एक करोड़ 11 लाख 93 हजार 173 रुपये की धोखाधड़ी और गबन करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चार जुलाई को सेव फाइनेंशियल मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि अशोक कुमार वर्मा ने थाना धमधा में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उनकी संस्था का सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के साथ अनुबंध है, जिसके तहत महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराया जाता है। संस्था द्वारा किए गए ऑडिट के दौरान धमधा शाखा में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने आईं।

जांच में पता चला कि शाखा प्रबंधक और कुछ कर्मचारियों ने ग्राहकों से ऋण की किस्त, लोन क्लोजर और अन्य मदों में प्राप्त राशि कंपनी के खाते में जमा नहीं की। संस्था ने संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर राशि जमा करने और स्पष्टीकरण देने का अवसर भी दिया, लेकिन किसी ने न तो राशि जमा की और न ही नोटिस का जवाब दिया। इसके बाद कराए गए विस्तृत ऑडिट में जानकारी हुई कि शाखा प्रबंधक एवं कर्मचारियों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत 267 ग्राहकों से प्राप्त कुल एक करोड़ 11 लाख 93 हजार 173 रुपये की राशि का गबन कर धोखाधड़ी की है। शिकायत की जांच के बाद थाना धमधा में अपराध क्रमांक 176/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(5), 318(4) और 61(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। विवेचना के दौरान गवाहों के बयान, दस्तावेजी साक्ष्य और अन्य प्रमाणों के आधार पर आरोपितों की पहचान की गई। पुलिस ने साजा निवासी 23 वर्षीय अनिल विश्वकर्मा तथा पाटन निवासी 31 वर्षीय संदीप कुमार खूंटीहरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां दोनों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपितों ने ग्राहकों से प्राप्त ऋण किस्तों एवं लोन क्लोजर की राशि कंपनी में जमा करने के बजाय उसका दुरुपयोग किया, जिससे बड़ी संख्या में महिला ग्राहक प्रभावित हुईं। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है और जांच के दौरान धोखाधड़ी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : भारी बारिश के चलते रायपुर-दुर्ग के बीच सड़क संपर्क प्रभावित …

CG : भारी बारिश के चलते रायपुर-दुर्ग के बीच सड़क संपर्क प्रभावित …

भिलाई। लगातार बारिश के कारण रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र…

5 minutes ago
CG : महिला चोर ने पुलिसकर्मियों को दिया चकमा, तीन सस्पेंड …

CG : महिला चोर ने पुलिसकर्मियों को दिया चकमा, तीन सस्पेंड …

बालोद। जिले में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया…

13 minutes ago
CG : रायपुर निगम में विशेष सामान्य सभा की बैठक शुरू …

CG : रायपुर निगम में विशेष सामान्य सभा की बैठक शुरू …

रायपुर। रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा की बैठक चल रही है। मानसून के…

39 minutes ago
स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी सौगात: CM साय करेंगे नए मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी सौगात: CM साय करेंगे नए मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल…

41 minutes ago
CG : तीजन बाई को ललित कला अकादमी समूह ने श्रद्धांजलि अर्पित की …

CG : तीजन बाई को ललित कला अकादमी समूह ने श्रद्धांजलि अर्पित की …

भिलाई। पद्मविभूषण तीजन बाई की मृत्यु पर ललित कला अकादमी छत्तीसगढ़ समूह से जुड़े हुए…

44 minutes ago
मध्य प्रदेश में पहली बार वक्फ बोर्ड में 2 हिंदू सदस्य, मनोज मालपानी और अनिमेष भार्गव बने मेंबर

मध्य प्रदेश में पहली बार वक्फ बोर्ड में 2 हिंदू सदस्य, मनोज मालपानी और अनिमेष भार्गव बने मेंबर

भोपाल  मध्य प्रदेश वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के तहत अपने वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने…

54 minutes ago