CG : खेत की मेड़ पर बिछा मौत का जाल, करंट वाली फेंसिंग से युवक की दर्दनाक मौत …
कवर्धा । जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंझोली में खेत के चारों ओर लगाए गए करंट प्रवाहित फेंसिंग तार की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। भौगोलिकसंदर्भ
जानकारी के अनुसार, खेत में लगी मक्के की फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए मेड़ पर बिजली का करंट प्रवाहित कर फेंसिंग की गई थी। इसी दौरान रामभीषण खेत की ओर जा रहा था।
अनजाने में वह करंट वाले तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पंडरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
पुलिस यह जांच कर रही है कि खेत में अवैध रूप से करंट प्रवाहित फेंसिंग किसने लगाई और हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है। मामले में जांच के बाद संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महासमुंद , कभी पेयजल के लिए लंबी दूरी तय करने को मजबूर रहने वाला विकासखंड…
देशभर से चुनी गईं सिर्फ 20 प्रतिभाएं मिशन शक्ति सेट के तहत बनाएंगी चंद्र उपग्रह…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिला पुलिस की डॉयल-112 टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए…
छात्राओं को बाल विवाह, सुरक्षा, स्वास्थ्य और कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी रायपुर ,…
अम्बिकापुर : राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा लागू की गई डिजिटल…
ग्राम चरवाही में सार्वजनिक हैंडपंपों का क्लोरीनेशन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जलजनित बीमारियों की…