छत्तीसगढ़

CG : BSP के दो अधिकारी लोहा चोरी मामले में गिरफ्तार …

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी का मामला में गिरफ्तारी अब बीएसपी के अधिकारियों तक पहुंच गई है. थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने चोरी में संलिप्त आईएमएस-3 के जीएम हिमांशु भूषण मलिक और एजीएम मनोज कुमार देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है. दुर्ग पुलिस इस मामले में लगातार जांच को आगे बढ़ाते हुए एक-एक कर आरोपियों तक पहुंच रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के जीएम हिमांशु भूषण मलिक (54) और एजीएम मनोज कुमार देवांगन (58) को गिरफ्तार किया है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि अफसरों की मिलीभगत से ही पिछले 6 महीने से बीएसपी का स्क्रैप व्यवस्थित तरीके से चोरी कर बेचा जा रहा था. अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

जानकारी के अनुसार आरोपी फ्लू डस्ट परिवहन के दौरान बीएसपी से लौह स्क्रैप चोरी कर उसे बाहर खपाते थे. 26 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम अकलोरडीह खदानपारा स्थित ए. के. ट्रेडर्स, प्लॉट क्रमांक-18, एच.आई.ए. हथखोज में छापा मारा. कार्रवाई के दौरान हाईवा वाहनों और ट्रकों में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट, बीम और कटिंग सामग्री भरी मिली. गोदाम मे बड़ी मात्रा में स्क्रैप रखाया था. जांच में पता चला कि आरोपी बीते 6 माह से इसी तरीके से चोरी कर रहे थे. मौके से लगभग 250 टन लौह सामग्री जब्त की गई. साथ ही स्क्रैप लोडिंग में लगे हाईवा, ट्रक, जेसीबी, हाईड्रा और 5 मशीनें भी सीज की गईं. इन कार्रवाई के बाद मुख्य आरोपी संजय सिंह के गिरफ्तारी के बाद 3 करोड़ 50 लाख की सम्पत्ति भी जप्त की जा चुकी है.

kgnews

Recent Posts

CG High Court: ऑयल कंपनी का अनुबंध रद्द करना सही, लेकिन देरी पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

CG High Court: ऑयल कंपनी का अनुबंध रद्द करना सही, लेकिन देरी पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) द्वारा एक महिला आवेदक का प्रारंभिक अनुबंध…

25 minutes ago
CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

सूरजपुर। जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसपारा में खेती और जमीन विवाद को…

54 minutes ago
CG : नशा कर रहा युवक कुएं में गिरा, मौत …

CG : नशा कर रहा युवक कुएं में गिरा, मौत …

बिलासपुर. जरा सी चूक युवक को भारी पड़ गई. कुएं की दीवार पर बैठकर युवक…

1 hour ago
CG : भाजपा सरकार कर रही सोलर उपभोक्ताओं के साथ ठगी : कन्हैया…

CG : भाजपा सरकार कर रही सोलर उपभोक्ताओं के साथ ठगी : कन्हैया…

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने राज्य सरकार द्वारा सोलर…

1 hour ago
CG : कामधेनु माता ‘सौम्या’ का देवलोक गमन, खैरागढ़ में आज अंतिम दर्शन व समाधि यात्रा…

CG : कामधेनु माता ‘सौम्या’ का देवलोक गमन, खैरागढ़ में आज अंतिम दर्शन व समाधि यात्रा…

खैरागढ़ । विश्व रिकॉर्ड में दर्ज 54 इंच लंबी पूंछ वाली पूज्य कामधेनु माता "सौम्या"…

1 hour ago
CG : सांसद बघेल ने नपा परिषद कुम्हारी के एल्डरमैनों को दिलाई शपथ …

CG : सांसद बघेल ने नपा परिषद कुम्हारी के एल्डरमैनों को दिलाई शपथ …

कुम्हारी । कार्यालय नगर पालिका परिषद कुम्हारी में मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) के शपथ ग्रहण समारोह…

1 hour ago