CG : CRPF ने बीजापुर में नक्सलियों का विस्फोटक किया जब्त …
बीजापुर। सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। प्राप्त सूचना के आधार पर कमांडेंट-199 वाहिनी आनंद कुमार के कुशल मार्गदर्शन व कुमार नीरज, द्वितीय कमान अधिकारी की देखरेख में बी/199 कंपनी एवं यंग प्लाटुन राजीव कुमार, कंपनी कमांडर के नेतृत्व में, एफ/199 कंपनी निरीरक्ष के.बी पाण्डा के नेतृत्व में में पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। जिसके दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया 8 डंप बरामद किया गया।
अभियान के दौरान जवानों ने अत्यंत सतर्कता का परिचय देते हुए इलाके की घेराबंदी की तथा चरणबद्ध तरीके से सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया। तलाशी के दौरान नक्सलियों द्वारा भविष्य में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की गई। बरामद डंप में सीजीएल रायफल, 8 एमएम रायफल, 12 बोर रायफल, 21 आईईडी तथा आईईडी बनाने की वस्तुएं जैसे कॉर्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, इलेक्ट्रिक वायर, एयर गन रांउड, विभिन्न प्रकार का इलेक्ट्रिक सामग्री, नक्सलियों की कपड़े आदि शामिल है जो कुल मिलाकर 58 तरह की वस्तुएं बरामद की हैं। उल्लेखनीय है कि एड्री, हर्रा एवं मदुमपारा (पीडिया) एवं आसपास का क्षेत्र पूर्व में नक्सली गतिविधियों के लिए बहुत संवेदनशील रहा है।
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन…
आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
डोंगरगढ़ l जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों ने धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन कर राज्य व केंद्र सरकार…
डोंगरगढ़/कलकसा l छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ (वीबी-जी राम जी) ने प्रदेशव्यापी हड़ताल को सरकार के…
डोंगरगढ़ | आयुर्वेद ग्राम बेलगांव में शर्मा परिवार के द्वारा अब तक दर्जनों बरगद व…
छुईखदान l ग्राम पंचायत देवरचा के आश्रित ग्राम झिरिया में एक पेड़ मां के नाम…