छत्तीसगढ़

CG : मूकबधिर दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल…

मुंगेली । जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दरिंदे ने एक मूकबधिर दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को महज 48 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पूरा मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 9 जुलाई की सुबह करीब 8:30 बजे पीड़िता अपने घर के आंगन में अकेली बैठी थी। युवती दोनों हाथ-पैरों से दिव्यांग है और बोल नहीं सकती, लेकिन इशारों में बात समझती है। इसी का फायदा उठाकर गांव के ही आरोपी दीपक पटेल ने घर में घुसकर लोहे का गेट अंदर से बंद कर दिया और युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद पीड़िता की मां ने तुरंत थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए मुंगेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद लोरमी पुलिस तुरंत एक्शन में आई।

चूंकि पीड़िता मूकबधिर थी, इसलिए पुलिस ने संवेदनशीलता बरतते हुए ‘सत्य सांई हेल्प वे मूकबधिर आवासीय विद्यालय मुंगेली’ की विशेष शिक्षिका के माध्यम से द्विभाषिया (Sign Language Interpreter) कथन दर्ज कराया। पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ ही घटना से जुड़े तमाम वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए।

इसके बाद घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। लोरमी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नए कानून के तहत सुसंगत धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

kgnews

Recent Posts

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

24 minutes ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

54 minutes ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

1 hour ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

2 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

2 hours ago
जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण और…

2 hours ago