डोंगरगढ़ | शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भंडारपुर में शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुई।
छात्रों ने अतिथियों और शिक्षकों का तिलक लगाकर, बैच पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। बच्चों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें फोटो फ्रेम और शुभकामना संदेश भी भेंट किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उमा सिन्हा ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को नकद पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथि युधिष्ठिर जंघेल ने आयोजन के लिए 1001 रुपए की सहयोग राशि प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला विकास समिति के अध्यक्ष राजेश सिन्हा ने की। इस दौरान समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। अतिथियों व शिक्षकों ने जीवन में शिक्षा और गुरुओं के महत्व बताया तथा छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।








Leave a Reply