CG : पिकनिक में गया युवक डैम में डूबा, मौत …
बिलासपुर. दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए एक युवक की डैम में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया. साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. मृतक की पहचान सरकंडा निवासी ऋषभ देव के रूप में हुई है, जो अपने दोस्तों अभिषेक जायसवाल, राकेश साहू, दीपक जायसवाल, कुशल टेक्नो और बिट्टू के साथ पिकनिक मनाने औंरापानी डैम गया था. सूचना पर पहुंची SDRF की टीम ने करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला. मामला कोटा थाना क्षेत्र का है.
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की दबंगई का मामला सामने आया है. आरोप है कि कर्मचारियों ने अस्पताल जा रही एक गर्भवती महिला की कार को कलेक्ट्रेट और एसएसपी कार्यालय के सामने रोक लिया. उन्होंने बकाया किश्त जमा कराने का दबाव बनाया और वाहन को क्रेन से उठाकर ले जाने की कोशिश की. महिला का आरोप है कि किश्त जमा होने के बावजूद अतिरिक्त पैसे मांगे गए. इसके बाद महिला ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के तीन कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है.
कांकेर : कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका रथ यात्रा पर्व के अवसर पर आज गायत्री नगर रायपुर स्थित…
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही :वर्षा, अधिक आर्द्रता एवं मध्यम तापमान के कारण जिले में सब्जी फसलों पर विभिन्न…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मरवाही में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में रिक्त…
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित सरोना एवं बालोद रेलवे स्टेशन का होगा शुभारंभ…
मोहला : छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विभाग ने वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित डॉ. खूबचंद बघेल…