राजनांदगांव| शहर के पनेका रोड में मौजूद स्टार सिटी कालोनी के सूने मकान से 3 लाख की चोरी हो गई। चोरी गए सामानों में सोने- चांदी के आभूषण और नगदी शामिल है। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल पतासाजी में जुटी है।
जानकारी मुताबिक स्टार सिटी में रहने वाले शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी मोतीलाल साहू 11 जुुलाई से परिवार सहित मथुरा -वृंदावान दर्शन के लिए गए हुए थे। परिवार 17 जुलाई को वापस लौटा तो मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। भीतर हाल का दरवाजा भी टूटा हुआ था। वहीं घर के सारे सामान बिखरे पड़े थे।
कमरे में रखे आलमारी का ताला तोड़कर 35 हजार रुपए नगद सहित सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली गई थी। आरोपी अपने साथ बैंक के पासबुक और जरुरी दस्तावेज भी ले गए हैं। बसंतपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
*राजनांदगांव* राजनांदगांव (ग्रामीण) ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस एवं ग्राम पंचायत बम्हनी के पंच *चंद्रशेखर मालेकर*…
माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण वृक्ष सदा शंकर…
दुर्ग। शहर के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को…
जशपुर। जिले के मनोरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत गजमा गांव में एक जंगली भालू कटहल की खुशबू…
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम क्रोंधा…
बिलासपुर। बिलासपुर में लगातार हो रही रिमझिम बारिश के बीच शनिवार को लोगों का गुस्सा…