छत्तीसगढ़

CG : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का जागरूकता अभियान, किसानों से समय पर बीमा कराने की अपील…

सूरजपुर । कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में आज ग्राम पंचायत सोनवार स्थित सीएससी सेंटर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) अंतर्गत खरीफ सीजन 2026 के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों का फसल बीमा कार्य भी प्रारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं बीमा कराने की प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि प्राकृतिक आपदाओं एवं प्रतिकूल परिस्थितियों से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई में यह योजना महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच प्रदान करती है।

अधिकारियों ने किसानों से निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व अपनी खरीफ फसलों का बीमा कराने की अपील करते हुए कहा कि समय पर बीमा कराने से वे योजना के लाभ से वंचित नहीं होंगे तथा किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया तथा अधिक से अधिक किसानों को योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में कृषि विभाग के एडीओ शैलेन्द्र पटेल, कृषि विस्तार अधिकारी अभिषेक सिंह, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जिला समन्वयक अतुल कुमार यादव, जनपद पंचायत सदस्य राजेश पोर्ते सहित बड़ी संख्या में किसान भाई-बहन उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : डूबने से दो बच्चों की मौत, 1-1 लाख की सहयोग राशि दी गई…

राजनांदगांव : डूबने से दो बच्चों की मौत, 1-1 लाख की सहयोग राशि दी गई…

राजनांदगांव | शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर के दो छात्रों की हाल ही में हुई आकस्मिक…

6 minutes ago
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013: प्रगति, चुनौतियां और आगे की राह पर हुआ राष्ट्रीय सेमिनार

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013: प्रगति, चुनौतियां और आगे की राह पर हुआ राष्ट्रीय सेमिनार

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013: प्रगति, चुनौतियां और आगे की राह पर हुआ राष्ट्रीय सेमिनार…

26 minutes ago
घड़ियाल और दुर्लभ कछुओं की तस्करी रोकने के लिए चंबल में हाई अलर्ट

घड़ियाल और दुर्लभ कछुओं की तस्करी रोकने के लिए चंबल में हाई अलर्ट

भोपाल देश में घड़ियाल संरक्षण के सबसे महत्वपूर्ण केंद्र राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में दुर्लभ जलीय…

37 minutes ago
AIIMS भोपाल-DRDO की बड़ी साझेदारी, ऊंची चोटियों पर तैनात जवानों की फिटनेस होगी और मजबूत

AIIMS भोपाल-DRDO की बड़ी साझेदारी, ऊंची चोटियों पर तैनात जवानों की फिटनेस होगी और मजबूत

भोपाल  हिमालय की ऊंची चोटियों और ग्लेशियरों पर तैनात सैनिकों के लिए भौगोलिक और मौसम…

55 minutes ago
MP में UCC का बड़ा असर! नाम बदलकर लिव-इन पर रोक, लव जिहाद के मामलों में आएगी कमी

MP में UCC का बड़ा असर! नाम बदलकर लिव-इन पर रोक, लव जिहाद के मामलों में आएगी कमी

भोपाल  मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) प्रभावी होने के बाद लव जिहाद के…

1 hour ago
धमतरी बना प्रदेश का पहला जिला, जहाँ PACS के जरिए किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर सेवा

धमतरी बना प्रदेश का पहला जिला, जहाँ PACS के जरिए किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर सेवा

​रायपुर सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने खुद उड़ाया ड्रोन छत्तीसगढ़ के कृषि क्षेत्र को आधुनिक…

1 hour ago