CG : आवारा कुत्ते ने गांव में दहशत फैलाई, 5 लोगों को काटा …

CG : आवारा कुत्ते ने गांव में दहशत फैलाई, 5 लोगों को काटा …

फरसगांव। कोंडागाँव जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम छोटेराजपुर में बुधवार को एक आवारा कुत्ते के आतंक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर पांच लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों में दो महिलाओं को गंभीर हालत में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छोटेराजपुर निवासी फूलों बाई और उनकी बुजुर्ग मां सनबती नेताम घर के सामने कमरे में बैठी थीं। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता अचानक वहां पहुंचा और सनबती नेताम पर हमला कर दिया। मां को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची फूलों बाई को भी कुत्ते ने हाथ में काट लिया। हमले में सनबती नेताम की आंख, होंठ, नाक और उंगली पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि फूलों बाई की उंगली में गहरा घाव हुआ है। दोनों को पहले फरसगांव अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल महिलाओं ने बताया कि इसी आवारा कुत्ते ने बुधवार को गांव के अन्य तीन लोगों को भी काटा है, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है।

See also  राजनांदगांव : विजय दिवस : वीर सैनिकों के बलिदानों, शौर्य को किया याद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *