राजनांदगांव : विजय दिवस : वीर सैनिकों के बलिदानों, शौर्य को किया याद…

राजनांदगांव , कारगिल विजय दिवस की 27 में वर्ष पर शहर के नए बस स्टैंड के समीप स्थित गौरव स्थल में भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन के द्वारा विजय दिवस महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन राजनांदगांव के अध्यक्ष सूबेदार मेजर राजेश शर्मा ने बताया कि 26 जुलाई 1999 को भारत के वीर सैनिकों ने पाकिस्तान के नापाक इरादों को बेनकाब करते हुए पाकिस्तान को बुरी तरीके से मात दिया था।

आज के दिन हम उन वीर सैनिकों के बलिदानों और शौर्य को याद करते हैं। आम जनता और युवाओं के मन में देशभक्ति की प्रेरणा के जगाने की कोशिश करते हैं। कार्यक्रम में सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, सुदेश देशमुख, नगर पालिका निगम अध्यक्ष पारस वर्मा, नगर पालिका निगम के नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, शारदा तिवारी, अशोक चौधरी, पूर्णिमा साहू, मोना गोसाई, कांति मौर्य, संतोष पटाक, पूर्व सैनिक, डिफेंस अकादमी के प्रशिक्षार्थी सहित नागरिक मौजूद थे।

See also  CG : पत्नी से गुस्से में जान गंवा बैठा पति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *