राजनांदगांव : झुराडबरी में 32 एकड़ पर कब्जा करने वालों की नहीं हुई पहचान…

राजनांदगांव , मनगटा से लगे झुराडबरी में 32 एकड़ रकबे में अवैध कब्जा करने वालों की पहचान प्रशासन नहीं कर रहा है। अवैध प्लॉटिंग के लिए यहां पहाड़ काटकर रास्ता भी बनाया गया। लेकिन यह किसने किया है, इसकी डिटेल प्रशासन के पास नहीं हैं।

अब क्षेत्र के रिसॉर्ट संचालकों को नोटिस दिया जा रहा है। जिसने अवैध कब्जा करने वालों के संबंध में पूछताछ करने का दावा हैं। वहीं प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि अवैध कब्जे के तार दुर्ग से जुड़े हैं। जिसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही हैं।

कब्जा करने वाले की जानकारी नहीं मिलने की वजह से अब प्रशासन की कार्रवाई भी अधर में लटक गई हैं। 32 एकड़ रकबे में हुए अवैध कब्जे में कार्रवाई के नाम पर सिर्फ सड़क पर बुलडोजर कार्रवाई ही हो सकी हैं। बता दें कि मनगटा, झुराडबरी सहित आसपास के हिस्सों में लगातार अतिक्रमण हो रहे हैं।

सरकारी जमीन पर कब्जे किए जा रहे हैं। नियम विपरीत रिसॉर्ट खोले जा रहे हैं। जिस पर कार्रवाई कमजोर हो गई है। एसडीएम गौतम पाटिल ने बताया कि सरकारी जमीन पर सड़क बनाने वाली की जानकारी रिसॉर्ट संचालकों से ली जाएगी। इसके संबंध में नोटिस भी दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *