राजनांदगांव : गंडई में आज करियर गाइडेंस समारोह…

लक्ष्य छत्तीसगढ़ की जिला इकाई खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के द्वारा जिला स्तरीय लक्ष्य प्रतिभा सम्मान व करियर गाइडेंस समारोह का आयोजन 26 जुलाई को सुबह 10 बजे कृषि उपज मंडी गंडई में किया गया है। समारोह का उद्देश्य जिले के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान करना तथा उन्हें उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार के अवसरों व करियर निर्माण के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, करियर चयन और भविष्य की संभावनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएगी।

आयोजन में प्रमुख वक्ता दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के प्रो. डॉ. डीके वर्मा, बीएमओ साजा जिला बेमेतरा डॉ. अश्वनी वर्मा उपस्थित रहेंगे। दोनों विशेषज्ञ विद्यार्थियों को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं व करियर निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन देंगे। लक्ष्य जिला अध्यक्ष अवध चंदेल ने जिले के सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *